---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

पंजाब कैबिनेट मंत्री रवजोत सिंह ने सुल्तानपुर लोधी के विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Cabinet Minister Dr. Ravjot Singh: स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने सुल्तानपुर लोधी में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की और उससे जुड़े अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए।

---विज्ञापन---

Cabinet Minister Dr. Ravjot Singh: पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश के विकास के साथ-साथ राज्य को एक आदर्श राज्य बनाने पर भी काम कर रही है। इसके लिए पंजाब सरकार द्वारा कई जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

इसी के तहत स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने गुरुवार को सुल्तानपुर लोधी में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की तैयारी के लिए सभी कार्य 10 नवंबर तक पूरे किए जाएं।

---विज्ञापन---

स्थानीय विश्राम गृह में राज्यसभा सदस्य संत बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल, आम आदमी पार्टी के नेता सज्जन सिंह चीमा और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक में डॉ. रवजोत सिंह ने लोक निर्माण विभाग और सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सड़क निर्माण को पहली प्राथमिकता दें।

उन्होंने जोर दिया कि नगर कीर्तन से पहले गुरुद्वारा श्री बेर साहिब और अन्य गुरुद्वारों की ओर जाने वाली सड़कें तैयार हो जानी चाहिए, ताकि गुरु पर्व पर आने वाली संगत के लिए शहर पूरी तरह तैयार रहे।

---विज्ञापन---

सड़कों के कार्य की समीक्षा

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पवित्र शहर सुल्तानपुर लोधी के लिए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है और इन प्रोजेक्टों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करके सुल्तानपुर लोधी को धार्मिक पर्यटन के केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों से लोक निर्माण विभाग, सीवरेज बोर्ड, जलापूर्ति और नगर परिषद सहित संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय के माध्यम से कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

---विज्ञापन---

इससे पहले, मंत्री ने सुल्तानपुर लोधी की मुख्य सड़कों पर इंटरलॉक टाइलें लगाने के कार्य की समीक्षा की। इस अवसर पर जिला योजना बोर्ड के चेयरपर्सन ललित सकलानी, कपूरथला शहरी सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन गुरपाल सिंह इंडियन, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर नवनीत कौर बल्ल, एसडीएम अपर्णा सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पर कसा तंज, कही बड़ी बात

---विज्ञापन---
First published on: Nov 07, 2024 06:02 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola