Punjab Cabinet Minister Harjot Singh Bains: पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा प्रदेश के विकास के लिए लगातार तेजी के साथ काम कर रही है। हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दीनानगर रेलवे स्टेशन नज़दीक अमृतसर-पठानकोट रेलवे सेक्शन पर नया बनाया रेलवे ओवर ब्रिज उद्दघाटन किया था। इसी तरह से आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र में दो पुल प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। हाल ही में पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इन दोनों पुल प्रोजेक्ट के प्रोग्रेस की समीक्षा के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की है।
कैबिनेट मंत्री का अधिकारियों को निर्देश
इस बैठक में कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने क्षेत्र के इन दोनों पुल प्रोजेक्ट के प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इन प्रोजेक्ट का उद्देश्य अजोली-बेला-ध्यानी और भल्लरी-खेड़ा कलमोट के बीच सीधा सड़क संपर्क स्थापित करना है। बैठक के दौरान मंत्री बैंस ने अधिकारियों को पुल निर्माण के लिए स्टार्टिंग प्रोसेस और टेंडर प्रोसेस में स्पीड बढ़ाने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने इन पुल के जल्द से जल्द शिलान्यास करने पर जोर दिया है।
यह भी पढ़ें: पंजाब में सीएम मान की सरकार लागू करेगी PM Shri Yojana, राज्य सरकार ने केंद्र को लिखा पत्र, अब स्कूल होंगे अपग्रेड
कैबिनेट मंत्री का ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’
बैठक में अधिकारियों को निर्देश के बाद कैबिनेट मंत्री बैंस ने घोषणा की कि आज (31 जुलाई, 2024) खुद पुल के काम की समीक्षा के लिए साइट का दौरा करेंगे। इन पुलों के निर्माण की निगरानी के लिए पाक्षिक समीक्षा बैठकों के आयोजन का फैसला लिया है। बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री ने इसे अपना ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’ बताया है। उन्होंने कहा कि इन पुलों से स्थानीय लोगों को फायदा तो होगा ही, इसके अलावा इससे आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
4 hrs agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
8 hrs ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
1 day agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
1 day agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
1 day agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
2 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
2 days agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines