Harjot Singh Bains Met Nitin Gadkari: पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। इसी के तहत पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ पंजाब से राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा भी मौजूद थे।
चर्चा के दौरान बैंस ने श्री आनंदपुर साहिब के ऐतिहासिक और भौगोलिक महत्व पर प्रकाश डाला और क्षेत्र की सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर जरूरतों पर चर्चा की। उन्होंने तीर्थयात्रियों की सुगम आवाजाही के लिए श्री करतारपुर साहिब, श्री आनंदपुर साहिब और हिंदू तीर्थस्थल श्री नैना देवी जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाली सड़कों को चार लेन का बनाने की महत्वपूर्ण जरूरी पर बल दिया।
बैंस ने बताया कि इन सड़क परियोजनाओं के लिए पूरी परियोजना रिपोर्ट (DPR) पहले ही तैयार हो चुकी है। गौरतलब है कि हरजोत सिंह बैंस ने हाल ही में केंद्र सरकार के साथ पत्राचार किया है। उन्होंने श्री कीरतपुर साहिब से हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले की सीमा महितपुर तक सड़क को चार लेन का बनाने की तत्काल जरूरत पर बल दिया।
उन्होंने आगे बताया कि मालवा, दोआबा और माझा क्षेत्रों के तीर्थयात्री बंगा-श्री आनंदपुर साहिब मार्ग का बड़े पैमाने पर उपयोग करते हैं, जो वर्तमान में एक लिंक रोड है जिस पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने इस मार्ग को चार लेन की कनेक्टिविटी के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग में अपग्रेड करने का अनुरोध किया।
कैबिनेट मंत्री ने श्री आनंदपुर साहिब से श्री चमकौर साहिब तक 50 KM का नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाने का प्रस्ताव रखा, ताकि हिमाचल प्रदेश को पंजाब के इंडस्ट्रियल सिटी लुधियाना से जोड़ा जा सके। उन्होंने आगे कहा कि अगर यह 50 KM लंबा एक्सप्रेसवे बनता है, तो यह रोपड़-लुधियाना हाईवे और कीरतपुर-मनाली हाईवे को जोड़ेगा। उन्होंने इस रोड का नाम “गुरु गोबिंद सिंह एक्सप्रेसवे” रखने का ऑप्शन दिया।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने श्री कीरतपुर साहिब से हिमाचल सीमा मेहतपुर तक सड़क को चार लेन का बनाने, बंगा से श्री आनंदपुर साहिब तक सड़क को नेशनल हाइवे का दर्जा देकर 4 लेन का बनाने और श्री आनंदपुर साहिब से श्री चमकौर साहिब तक नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे “गुरु गोबिंद सिंह एक्सप्रेसवे” बनाने के लिए अपनी मंजूरी जाहिर की।
उन्होंने आश्वासन दिया कि इन परियोजनाओं पर जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को कीरतपुर-नंगल सड़क पर काम में तेजी लाने, बंगा-श्री आनंदपुर साहिब सड़क की प्रोजेक्ट फाइल पेश करने तथा प्रस्तावित नए एक्सप्रेसवे के लिए अध्ययन करने के निर्देश दिए। हरजोत सिंह बैंस लगातार क्षेत्रीय विकास के लिए काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में श्री आनंदपुर साहिब में कई विकास परियोजनाएं चल रही हैं।
ये भी पढ़ें- पंजाब में किसानों की पुलिस से हिंसक झड़प, SHO के दोनों हाथ टूटे; कई अफसर घायल… जानें मामला
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
5 hrs agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
9 hrs ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
1 day agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
1 day agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
1 day agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
2 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
2 days agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines