हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'रंगला पंजाब' की ओर बढ़ रहा राज्य, कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कैसे

Punjab Cabinet Minister Dr. Baljit Kaur: पंजाब की कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने पंजाब में अब तक ‘रंगला पंजाब’ के तहत 1,704 बच्चों को सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता दी गई है।

विज्ञापन

Punjab Cabinet Minister Dr. Baljit Kaur: पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही हैं। इसके तहत पंजाब सरकार द्वारा कई योजनाएं भी शुरू की गई हैं। जब से भगवंत मान सरकार में आए हैं, तब से ही वह लगातार अपने ‘रंगला पंजाब’ के सपने सकार करने में लगे हुए हैं। इसके लिए मान सरकार की तरफ से आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्गों के उत्थान को प्राथमिकता दी जा रही है। हाल ही में ‘रंगला पंजाब’ के तहत मलोट के बेसहारा आयोजित एक कार्यक्रम में बेसहारा बच्चों के कल्याण के लिए स्पॉन्सरशिप और फोस्टर केयर स्कीम के तहत लाभार्थियों को वित्तीय सहायता दी गई।

मंत्री डॉ. बलजीत कौर का संबोधन

इस कार्यक्रम में पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर शामिल हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब में अब तक करीब 3,000 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें से 1,704 बच्चों को आर्थिक सहायता दी गई। इसके लिए 7.91 करोड़ रुपये चालू वित्त वर्ष के दौरान बांटे गए हैं। इस दौरान उन्होंने जोर देते हुए समाज में पिछड़े लोगों की सहायता करने और उन्हें मुख्यधारा में शामिल करने के लिए कहा है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: किसान, युवा, गरीब और महिलाओं के लिए शुरू होंगे 4 मिशन, मोहन सरकार का बड़ा ऐलान

पंजाब सरकार का लक्ष्य

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि प्रायोजन योजना के तहत उन बच्चों को 4,000 रुपये हर महीने दिए जाते हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया हैं, अनाथ हैं, या जिनके माता-पिता गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं या जो जेल में हैं। इस आर्थिक सहायता से इन बच्चों को पढ़ने और जिम्मेदार नागरिक बनने में मदद मिलती है। मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार का लक्ष्य है कि 31 मार्च, 2025 तक इस स्पॉन्सरशिप स्कीम के तहत 7,000 बच्चों को कवर किया जाए।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola