Punjab Simplify Child Adoption Process: पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा लगातार प्रदेशके लोगों के जीवन को बेहतर बनाने का काम किया जा रहा हैं। इसी के तहत मान सरकार ने पंजाब में बच्चों के गोद लेने के प्रोसेस को और भी ज्यादा असान बना दिया है। इसके लिए राज्य सरकार की प्रदेश के सभी जिलों में गोद लेने वाली एजेंसियां स्थापित करने वाली है। इससे बेसहारा और अनाथ बच्चों को अडोप्ट करने वाले लोगों को काफी सहुलियत मिलेगी। इस प्रोसेस को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा 172 नए पद सृजित किए जाएंगे। इस बात की जानकारी सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी है।
बच्चे गोद लेने का प्रोसेस हुआ आसान
पंजाब कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर मंगलवार को चंडीगढ़ के महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान में आयोजित दत्तक ग्रहण नियमन, 2022 पर राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब की मान सरकार अनाथ बच्चों की लगातार देखभाल कर रही है। इसके लिए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कई अहम कदम उठाए गए हैं। हाल ही में विभाग ने बेसहारा और अनाथ बच्चों के कल्याण और संरक्षण के लिए गोद लेने के प्रोसेस को सरल बना दिया है।
यह भी पढ़ें: Punjab: ‘सबको कामयाबी का बराबर मौका मिलना चाहिए’, बैठक में बोलीं कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर
अधिकारियों को मंत्री का सख्त निर्देश
इसके अलावा विभाग द्वारा अलग-अलग गैर-सरकारी संगठनों (NGO) को हर साल 26 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जा रही है। मंत्री ने बताया कि विभाग की तरफ से बच्चे गोद लेने के प्रोसेस को सही ढंग से लागू करके 300 से अधिक बेसहारा और अनाथ बच्चों को गोद लिया गया है, जिससे उन बच्चों को पारिवारिक माहौल मिला है। इसके साथ ही मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने सभी जिलों के कार्यक्रम अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए बच्चों के गोद लेने वाले आवेदनों की योग्यता के आधार पर जांच करने के लिए कहा है।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
18 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
23 hrs agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines