Punjab Cabinet Minister Dr. Baljit Kaur: पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही हैं। इसके लिए मान सरकार द्वारा नई-नई योजनाएं शुरू की गई है। वहीं इस बीच मान सरकार की तरफ से सामाजिक न्याय को सुदृढ़ करने और आरक्षण से जुड़े अहम मुद्दों के समाधान को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। दरअसल, हाल ही में प्रदेश की सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आरक्षण चोर फाड़ो मोर्चा के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की।
मंत्री ने बताया आरक्षण का महत्व
मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने इस बैठक में पंजाब में आरक्षण नीतियों के इंप्लिमेंटेशन और इफेक्टिवनेस से जुड़ी चिंताओं पर गंभीर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मोर्चा के प्रतिनिधियों को इस पर विचार-विमर्श करने के लिए कहा। इसके साथ ही मंत्री बलजीत कौर ने सभी हाशिए पर पड़े समुदायों के सामाजिक समानता के लिए मान सरकार द्वारा किए जा रहे काम पर भी जोर दिया है। इस दौरान उन्होंने इन कॉम्युनिटी की सामाजिक-आर्थिक स्थिति के सुधार में आरक्षण के महत्व को अंडरलाइन किया। इस बैठक में चर्चा के दौरान मोर्चा के प्रतिनिधियों ने अपनी कॉम्युनिटी के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में विस्तार से बताया।
यह भी पढ़ें: पंजाब में ग्राम पंचायत के चुनावों का रास्ता साफ, हाईकोर्ट में सरकार ने बताया अनुमानित समय
प्रतिनिधिमंडल को मंत्री ने दिया आश्वासन
बैठक में मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि मान सरकार उनके मुद्दों को हल करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को कायम रखने के लिए पूरी समर्पित है। हर व्यक्ति को कामयाब होने के एक समान मौका मिलना चाहिए।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
18 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
23 hrs agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines