Punjab Cabinet Minister Aman Arora: पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। इसके लिए पंजाब की सरकार राज्य के युवाओं को आज के काम के लायक बनाने का काम कर रही है। इसके साथ ही राज्य सरकार पंजाब के नागरिक सेवा वितरण में भी सबसे आगे हैं। इसी को लेकर प्रदेश के प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत मंत्री अमन अरोड़ा ने राज्य के सभी डिप्टी कमिश्नरों की एक बैठक बुलाई। इस बैठक में उन्होंने सभी डिप्टी कमिश्नरों को नागरिक सेवा वितरण के सभी अटके कामों को निर्धारित समय-सीमा पर खत्म करने का निर्देश दिया है।
शिकायत समाधान रैंकिंग में टॉप पर पंजाब
बता दें कि हाल ही में पंजाब ने देशभर में शिकायत समाधान रैंकिंग में टॉप प्लेस हासिल किया है। MGSIPA में शासन सुधार एवं लोक शिकायत विभाग के चल रहे प्रोजेक्ट की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक अमन अरोड़ा ने बताया कि सभी जिलों में सेवा वितरण में लंबित मामलों की संख्या 0.19 प्रतिशत से भी कम है। हालांकि, इसमें अभी भी सुधार की गुंजाइश है। उन्होंने डीसी को देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की पहचान करने और सेवा वितरण में बाधा डालने के लिए उन्हें जवाबदेह ठहराने का भी निर्देश दिया।
यह भी पढ़ें: पंजाब सरकार ने दी मंडियों में काम करने वाले मजदूरों को बड़ी राहत, लेबर चार्ज में की बढ़ोतरी
‘भगवंत मान सरकार, तुहाड़े द्वार’ योजना
इस दौरान शासन सुधार मंत्री ने कहा कि ‘भगवंत मान सरकार, तुहाड़े द्वार’ योजना की भी समीक्षा की, जिसके अंतर्गत पंजाब के लोग घर बैठे ही हेल्पलाइन नंबर 1076 पर डायल करके 43 सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे इस प्रमुख योजना को और अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए हर संभव प्रयास करें, ताकि राज्य के नागरिक इसका अधिकतम लाभ उठा सकें। लंबित मामलों की संख्या कम रखने में डीसी के काम की सराहना करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए समर्पित है कि नागरिकों को सेवाएं तुरंत और बिना किसी देरी के मिलें।
संबंधित खबरें
AAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
6 hrs agoपंजाब में हॉकी विश्व कप की तैयारी, भारत ने जीती ट्रॉफी
10 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
1 day agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
1 day agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
2 days agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
2 days ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
2 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
3 days agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
4 days agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines