दिवाली के दौरान पंजाब के व्यापारियों को नहीं होगी कोई परेशानी, कैबिनेट मंत्री की बड़ी घोषणा

Punjab Cabinet Minister Aman Arora Big Announcement: प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने त्योहारों के दौरान अधिकारियों को कई सख्त निर्देश दिए है।

Punjab Cabinet Minister Aman Arora Big Announcement

Punjab Cabinet Minister Aman Arora Big Announcement: पंजाब की भगवंत मान सरकार राज्य लोगों के जीवनशैली को बेहतर शिक्षा के बदलने का भी काम कर रहे हैं। इसके साथ ही वह प्रदेश के विकास पर फोकस कर रहे हैं। इसी के तहत प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने त्योहारों के मौसम के दौरान व्यापारियों और कारोबारियों को परेशान करने से रोकने के लिए निर्णायक कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान और वित्त मंत्री हरपाल चीमा का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

वित्त मंत्री का अधिकारियों को निर्देश

कुछ दिनों पहले राज्य सरकार को ऐसी खबरें मिली थीं कि आबकारी विभाग के कुछ अधिकारी त्योहारों के चलते बहुत ज्यादा छापेमारी की जा रही हैं। इससे व्यापारियों और आम जनता को काफी दिक्कतों का करना पड़ रहा हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने अधिकारियों को ऐसी गतिविधियों पर तुरंत रोक लगाने के निर्देश दिया।

विज्ञापन

पंजाब सरकार का अधिकारियों को निर्देश

मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि त्यौहार के दिन कारोबार के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं, क्योंकि इन दिनों में व्यापार और बाजारों में खरीदारी को बढ़ावा मिलता है। इस दौरान किसी को बिना वजह परेशानी न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार ने आबकारी और टैक्स अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वो किसी को भी परेशान न करें। इसके अलावा किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर मंत्री चीमा की तरफ से दिए गए हेल्पलाइन नंबर का उपयोग कर सरकार को सूचित कर सकते है।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ