Punjab By Election Result 2024 (अमित पाण्डेय) : पंजाब की 4 सीटों पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया। आम आदमी पार्टी ने तीन सीटों पर जीत हासिल कर अपना जलवा कायम रखा, जबकि कांग्रेस के पाले में एक सीट आई। उपचुनाव में शानदार जीत के बाद आप के नेताओं और कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।
पंजाब की चब्बेवाल, डेरा बाबा नानक और गिद्दड़बाहा सीट पर आम आदमी पार्टी ने कब्जा किया तो वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार कुलदीप सिंह काला ढिल्लों ने बरनाला सीट से आप प्रत्याशी हरिंदर सिंह धालीवाल को मात दी। आप के इशांक कुमार ने चब्बेवाल सीट से कांग्रेस के रणजीत कुमार को 28,690 वोटों के अंतर से हराया। इशांक होशियारपुर लोकसभा सीट से सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल के बेटे हैं। यहां शुरुआत में ही एकतरफा लीड देख कांग्रेस उम्मीदवार रणजीत कुमार ने मतगणना केंद्र छोड़ दिया था।
यह भी पढे़ं : Punjab Byelection Results 2024 : पंजाब में ‘आप’ का जलवा बरकरार, 4 में से 3 सीटों पर जीती
सांसद अमरिंदर सिंह राजा की पत्नी भी हारी
आप के गुरदीप सिंह रंधावा ने डेरा बाबा नानक सीट पर सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा की पत्नी जतिंदर कौर को मात दी। गुरदीप सिंह रंधावा को 60000 मत मिले तो वहीं जतिंदर कौर ने 53322 वोट प्राप्त किए। भाजपा प्रत्याशी रविकरण काहलों को 6449 वोटों पर ही संतोष करना पड़ा। वहीं, गिद्दड़बाहा सीट से लुधियाना सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की पत्नी अमृता वडिंग को हार सामना करना पड़ा। आप के हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों ने जीत हासिल की।
जानें आम आदमी पार्टी की जीत के क्या हैं 5 बड़े कारण?
सभी सीटों पर उम्मीदवारों का चयन
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने चारों सीटों पर उन उम्मीदवारों पर दांव खेला, जो अपनी विधानसभा में लोकप्रिय थे और मजबूत दावेदार थे। सीएम ने अकाली दल और कांग्रेस के पुराने नेताओं को पार्टी में शामिल कर टिकट दिया। हालांकि, बरनाला सीट पर आम आदमी पार्टी ने सांसद मीत हेयर के करीबी को टिकट दिया, जिन्हें हार का सामना करना पड़ा।
ढाई साल के कामकाज का असर
पिछले ढाई साल से आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार राज्य में जिस तरह से फ्री बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा पर काम कर रही है, उसी का नतीजा रहा कि ग्रामीण और शहरी वोटरों ने पार्टी पर विश्वास जताया। इसमें फ्री बिजली ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अरविंद केजरीवाल का फैक्टर आया काम
पंजाब विधानसभा के उपचुनाव में अरविंद केजरीवाल का भी फैक्टर चला। आखिरी दिनों में अरविंद केजरीवाल ने चारों विधानसभा सीटों पर प्रचार किया और मान सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। साथ ही वे आने वाले दिनों में किस तरह से पार्टी उनकी विधानसभा के लिए काम करेगी, उसका विश्वास दिलाने में कामयाब रहे। 2022 की तरह इस बार की विधानसभा उपचुनाव में जनता ने केजरीवाल के राजनीति पर भरोसा किया।
यह भी पढे़ं : UP की 9 तो पंजाब में 4 सीटों पर हुए उपचुनाव
एकजुट रहे पार्टी कार्यकर्ता
आम आदमी पार्टी ने इस उपचुनाव में दो सीटों पर दूसरी पार्टी से आए नेताओं को चुनाव लड़ाया। इसके बावजूद पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट रहे और सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर अपने उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार किया। किसी भी तरह की गुटबाजी देखने को नहीं मिली। यही वजह है कि आम आदमी पार्टी को तीन सीटों पर जीत मिली।
उपचुनाव से दूर रहा अकाली दल
इस उपचुनाव से अकाली दल के दूर रहने का भी फायदा आम आदमी पार्टी को मिला। खासकर डेरा बाबा नानक और गिद्दड़बाहा की सीट पर अकाली दल ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की मदद की। डेरा बाबा नानक में ग्रामीण इलाकों में अकाली का खासा प्रभाव है। वे वोट आम आदमी पार्टी की तरफ शिफ्ट हो गए।
संबंधित खबरें
पंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
20 hrs agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
23 hrs agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
1 day agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
1 day agoराम मंदिर चंदा चोरी पर अमन अरोड़ा ने सख्त कार्रवाई की मांग की
2 days agoस्कूल में चपरासी ने 16 साल की छात्रा को पीछे से दबोचा, जबरन किया किस
2 days agoभगवंत मान ने पेरिस में मार्कफेड स्टॉल खोला, लॉन्च किए छोले-राजमा
3 days agoपंजाब में 154 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू, अब राज्य में 1,244 क्लीनिक
5 days agoसर्वे में AAP को 82 सीटों तक का अनुमान, भगवंत मान मुख्यमंत्री की पहली पसंद
5 days agoदिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन को कोर्ट ने सुनाई 2 साल की जेल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines