पंजाब विधानसभा में आज वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने 2 लाख 36 हजार 80 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। उन्होंने कहा कि टैक्स कलेक्शन बढ़ने से राजस्व में बढ़ोतरी हुई है। वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने बजट में पंजाब के शहरों के सड़कों के विकास को लेकर भी घोषणा की है।
इन 4 शहरों में बनेंगे वर्ल्ड क्लास रोड
वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने बजट पेश करते हुए बताया कि पंजाब सरकार ने पंजाब के शहरों में वर्ल्ड क्लास रोड बनाने का एक ऐतिहासिक फैसला किया है। पहले चरण में 4 शहरों में वर्ल्ड क्लास रोड बनेंगे। इसमें लुधियाना, अमृतसर, जालंधर और मोहाली शामिल हैं। इन शहरों में 50 किलोमीटर लंबी वर्ल्ड क्लास सड़कें बनेंगी। इनमें शहरों की सबसे प्रमुख सड़कें शामिल होंगी, जहां स्थानीय निवासी और पर्यटक अक्सर आते-जाते हैं।
टॉप आर्किटेक्ट से ली जाएंगी मदद
इन सड़कों को अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार डिजाइन करने के लिए पंजाब और भारत के टॉप आर्किटेक्ट की सेवाएं ली जाएंगी। इसके बाद ही तत्पश्चात ठेकेदारों को नियुक्त किया जाएगा, जो इन सड़कों का निर्माण और 10 साल की अवधि तक रखरखाव भी करेंगे। इस प्रोजेक्ट के तहत हर एक सड़क के लिए 4 गतिविधियां शुरू की जाएंगी।
यह भी पढ़ें: पंजाब बजट में आज हो सकते हैं ये 5 बड़े ऐलान, नशे की रोकथाम से लेकर हेल्थ स्कीम पर AAP सरकार का फोकस
होगी सड़कों की मरम्मत
इसके लिए सबसे पहले सड़कों को डिजाइन किया जाएगा। इसके बाद इसे फिर से बिछाया जाएगा, ताकि लेन की चौड़ाई एक समान हो और ट्रैफिक की परेशानी दूर हो जाए। राष्ट्रीय मानकों के अनुसार उन पर उचित लेन मार्किंग की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि हर 3 महीने में उन्हें फिर से रंगा जाए। इसके अलावा, बाधा-मुक्त, सर्वसुलभ और सौंदर्यपरक फुटपाथ का निर्माण किया जाएगा ताकि पैदल यात्रियों की जरूरतों का ध्यान रखा जा सके। सड़कों के किनारों पर भी मरम्मत की जाएगी।
हर एक सड़क पर फुटपाथ और किनारों के लिए अनुकूलित बागवानी योजना तैयार की जाएगी। सड़कों पर बहुत सी सेवाएं बेतरतीब ढंग से बिछाई गई हैं, चाहे वह बिजली की लाइनें हों, स्ट्रीट लाइटें हों, जल आपूर्ति लाइनें हों, या बस स्टैंड हों।
संबंधित खबरें
हत्या के 26 दिन बाद झोटा का अंतिम संस्कार, लोगों ने नम आखों से दी विदाई
3 hrs ago5 मर्डर, 30 FIR... पढ़ें इथियोपिया से डिपोर्ट गैंगस्टर की क्राइम हिस्ट्री
7 hrs agoAAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
1 day agoपंजाब में हॉकी विश्व कप की तैयारी, भारत ने जीती ट्रॉफी
1 day ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
2 days agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
2 days agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
3 days agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
3 days ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
3 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines