पंजाब बजट में आज हो सकते हैं ये 5 बड़े ऐलान, नशे की रोकथाम से लेकर हेल्थ स्कीम पर AAP सरकार का फोकस

पंजाब विधानसभा में आज वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा 2025-26 का बजट पेश करेंगे, जिसमें नशे की रोकथाम के लिए अलग से बजट पेश किया जा सकता है।

Punjab Budget 2025

पंजाब विधानसभा में आज भगवंत मान की सरकार राज्य का तीसरा बजट पेश करेगी। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा 2025-26 का बजट पेश करेंगे। जानकारी के अनुसार, इस बार का बजट विकास को ध्यान में रखते हुए बदलाव पर आधारित होगा। राज्य के बजट का रोडमैप ‘बदल दा पंजाब’ पर हो सकता है। इस बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ नशा खत्म करने पर भी जोर दिया जाएगा। इसके अलावा, पंजाब सरकार के बजट में नशे के खिलाफ सख्ती दिखाई दे सकती है।

विज्ञापन

नशे की रोकथाम के लिए बजट

जानकारी के मुताबिक, बजट में नशे को रोकने पर खास असर दिखेगा। बजट में पहली बार ड्रग सेंसस पर भी बात हो सकती है। कुछ दिन पहले ही अरविंद केजरीवाल ने रैली में ड्रग सेंसस की बात कही थी। बॉर्डर पर से आने वाले नशे को रोकने के लिए होमगार्ड की नियुक्तियां हो सकती हैं। नशे की रोकथाम के लिए अलग से बजट पेश किया जा सकता है। पंजाब सरकार इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल की संख्या बढ़ा सकती है।

विज्ञापन

हो सकती है स्वास्थ्य योजना पर बड़ी घोषणा

इसके अलावा, पंजाब में इमरजेंसी नंबर 112 को मजबूत करने के लिए भी बजट में खास प्रावधान रहेगा। इसके साथ ही, बजट में पंजाब के हर परिवार को स्वास्थ्य की गारंटी मिल सकती है। बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री स्वास्थ्य योजना को लेकर बड़ी घोषणा कर सकते हैं। पंजाब में रहने वाले हर परिवार तक इस योजना का फायदा पहुंचेगा। इससे हर परिवार को लाखों रुपए का फायदा हो सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ