दिल्ली के बाद पंजाब सरकार ने 2 लाख 36 हजार करोड़ का बजट पारित कर दिया है। बजट में पहली बार सरकार ने ड्रग जनगणना की बात कही है, जिससे नशे के प्रसार की सही जानकारी मिल सकेगी। इसके लिए सरकार ने बजट में 150 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। अब ड्रग्स सेंसस को लेकर पंजाब कांग्रेस ने मान सरकार पर बड़ा हमला बोला है। नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि जिस तरह से बजट में प्रस्ताव किया गया है, ड्रग्स सेंसस की शुरुआत सबसे पहले पंजाब की विधासनभा से की जाए और सभी 117 विधायकों के डोप टेस्ट हों।
यह भी पढ़ें:पंजाब बजट: 65 लाख परिवारों को 10 लाख तक कैशलेस इलाज, हर जिले में शुरू होगी ये खास योजना
ये टेस्ट चंडीगढ़ पीजीआई के डॉक्टरों की टीम करे और इसके बाद जनता के लिए योजना शुरू की जाए। प्रताप बाजवा ने महिलाओं को एक हजार रुपये प्रतिमाह न दिए जाने पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने पंजाब के बजट की तुलना बासी रोटी से की। बाजवा ने कहा कि बासी रोटी को नमक और मक्खन लगाकर खिलाने का प्रयास किया गया है।
सरकार पर झूठे आंकड़े पेश करने के आरोप
बाजवा ने कहा कि सरकार ने घोषणाएं तो कर दीं, लेकिन इनके पास जहर खाने लायक पैसे भी नहीं हैं। सरकार ने झूठे आंकड़े पेश कर सदन को गुमराह करने का प्रयास किया है। गुरुवार तक कांग्रेस पार्टी इसको लेकर डिटेल जारी करेगी। सरकार ने आमदनी और खर्च को लेकर भी झूठे आंकड़े पेश किए हैं। आज पंजाब हिमाचल प्रदेश के बाद देश का दूसरा स्टेट बन चुका है, जो सबसे अधिक कर्ज में डूबा है। बाजवा ने कहा कि अगले बजट तक पंजाब वो स्टेट बन जाएगा, जो सबसे अधिक कर्जदार होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में जो नशा बिक रहा है, उसको भी सरकार की शह है। एक विधायक की बात का जिक्र भी बाजवा ने किया।
डायल 112 को करेंगे मजबूत
बाजवा ने सरकार से मांग की कि तालाबों की सफाई करवाई जाए, ताकि भूजल को रिचार्ज कर बचाया जा सके। इससे पहले वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने ऐलान किया कि राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। इसके लिए Dial 112 सेवा को मजबूत किया जाएगा, जिसको लेकर 758 व्हीकल और 916 मोटरसाइकिलों की खरीद की जाएगी। इससे पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम 8 मिनट तक घट जाएगा। चीमा ने कहा कि मान सरकार ने आर्थिक तौर पर कमजोर पंजाब को मजबूत बनाने की दिशा में काम किया है। प्रति व्यक्ति आय के हिसाब से पंजाब का देश में 15वां नंबर है।
यह भी पढ़ें:पंजाब में मुफ्त मिलती रहेगी 300 यूनिट बिजली, 7713 करोड़ का बजट प्रस्तावित; चीमा ने किए ये ऐलान
संबंधित खबरें
हत्या के 26 दिन बाद झोटा का अंतिम संस्कार, लोगों ने नम आखों से दी विदाई
3 hrs ago5 मर्डर, 30 FIR... पढ़ें इथियोपिया से डिपोर्ट गैंगस्टर की क्राइम हिस्ट्री
7 hrs agoAAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
1 day agoपंजाब में हॉकी विश्व कप की तैयारी, भारत ने जीती ट्रॉफी
1 day ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
2 days agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
2 days agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
3 days agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
3 days ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
3 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines