पंजाब विधानसभा में आज वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने 2 लाख 36 हजार 80 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। उन्होंने कहा टैक्स कलेक्शन बढ़ने से राजस्व में वृद्धि हुई है। वित्त मंत्री ने कहा कि दूसरी पार्टियों ने सिर्फ उड़ता पंजाब बनाया है लेकिन हमने वास्तव में पंजाब के विकास का नया अध्याय लिखा है। इस साल की थीम बदलता पंजाब रखी गई है। वित्त मंत्री ने कहा कि अकाली दल और कांग्रेस ने पंजाब को नशे में धोखा और जोड़ता पंजाब बनाने का काम किया। हमने पंजाब से नशा खत्म करना है। आइये जानते हैं वित्त मंत्री की बड़ी घोषणाएं-
1.पंजाब में सरकार ड्रग्स सेंसेज कराएगी। इस पर डेढ़ सौ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं एंटी ड्रोन प्रणाली के लिए 110 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
2. खेलों को बढ़ावा देने के लिए गांवों के खेल मैदान में इनडोर जिम खुलेंगे। बजट में खेलों के विकास के लिए 979 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
3. पंजाब में 65 लाख परिवारों को स्वास्थ्य बीमा कवर मिलेगा। इसके लिए 778 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है।
4. सरकार रंगला पंजाब विजन के तहत हर जिले में रंगला पंजाब विकास योजना शुरू करेगी। जो स्थानीय विकास की जरूरतें पूरी करेगी। वहीं प्रत्येक विधानसभा में सड़क, पुल, लाइट्स, अस्पताल, स्कूल, पानी के लिए बजट में 585 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
5. पंजाब के जिलो में विश्वस्तरीय सड़कें बनाई जाएगी। इसमें मोहाली, लुधियाना, अमृतसर और पंजाब शामिल हैं।
6. पंजाब में परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए 347 ई बसें शुरू की जाएंगी।
7. 300 यूनिट फ्री बिजली के लिए 7 हजार 614 करोड़ रुपये का प्रावधान बजट में किया गया है।
8. सरकार नई औद्योगिक पाॅलिसी लाएगी। इसके तहत उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
9. महिलाओं को बसों में फ्री सफर के लिए 450 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
10. बजट में कृषि के विकास के लिए 14 हजार 524 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
11. बीस हजार किसानों को नहरी पानी के लिए 100 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
12. शिक्षा के लिए बजट में 17 हजार 975 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
13. बजट में रोजगार उत्पन्न करने के लिए 230 करोड़ रुपये के फंड का प्रावधान किया गया है।
ये भी पढ़ेंः पंजाब में मुफ्त मिलती रहेगी 300 यूनिट बिजली, 7713 करोड़ का बजट प्रस्तावित; चीमा ने किए ये ऐलान
वित्त मंत्री ने कहा कि मैं बड़ी विनम्रता और गहरी प्रतिबद्धता के साथ इस प्रतिष्ठित सदन में आम आदमी पार्टी सरकार का चौथा बजट पेश करने जा रहा हूँ। मेरे लिए यह गौरव का क्षण है कि मैं एक बार फिर इस प्रतिष्ठित सदन के समक्ष खड़ा हूं, जहां मैं पिछले तीन वर्षों की परिवर्तनकारी यात्रा की तस्वीर पेश कर रहा हूं तथा भविष्य के लिए एक ऐसी रूपरेखा तैयार कर रहा हूं, जो पंजाब और इसके लोगों के लिए आशाओं और संभावनाओं से भरी हुई है।
एक समय था जब पंजाब भारत का सबसे समृद्ध राज्य था। भारत में जो भी बेहतरीन चीजें होती थीं, वे पंजाब में ही होती थीं। हरित क्रांति यहीं हुई थी। लुधियाना को भारत का मैनचेस्टर कहा जाता था। यह साइकिल उद्योग का भी केंद्र बन गया। जालंधर खेल के सामान की वैश्विक राजधानी बन गया। 1980 में पंजाब की प्रति व्यक्ति आय देश में सबसे ऊपर थी।
ये भी पढ़ेंः 2.36 लाख करोड़ के बजट में पंजाब के किस सेक्टर को क्या मिला? 10 पॉइंट में देखें झलकियां
संबंधित खबरें
हत्या के 26 दिन बाद झोटा का अंतिम संस्कार, लोगों ने नम आखों से दी विदाई
3 hrs ago5 मर्डर, 30 FIR... पढ़ें इथियोपिया से डिपोर्ट गैंगस्टर की क्राइम हिस्ट्री
7 hrs agoAAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
1 day agoपंजाब में हॉकी विश्व कप की तैयारी, भारत ने जीती ट्रॉफी
1 day ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
2 days agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
2 days agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
3 days agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
3 days ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
3 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines