पंजाब विधानसभा में आज भगवंत मान की सरकार राज्य का तीसरा बजट पेश करेगी। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा 2025-26 का बजट पेश करेंगे। जानकारी के अनुसार, इस बार का बजट विकास को ध्यान में रखते हुए बदलाव पर आधारित होगा। राज्य के बजट का रोडमैप ‘बदल दा पंजाब’ पर हो सकता है। इस बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ नशा खत्म करने पर भी जोर दिया जाएगा। इसके अलावा, पंजाब सरकार के बजट में नशे के खिलाफ सख्ती दिखाई दे सकती है।
नशे की रोकथाम के लिए बजट
जानकारी के मुताबिक, बजट में नशे को रोकने पर खास असर दिखेगा। बजट में पहली बार ड्रग सेंसस पर भी बात हो सकती है। कुछ दिन पहले ही अरविंद केजरीवाल ने रैली में ड्रग सेंसस की बात कही थी। बॉर्डर पर से आने वाले नशे को रोकने के लिए होमगार्ड की नियुक्तियां हो सकती हैं। नशे की रोकथाम के लिए अलग से बजट पेश किया जा सकता है। पंजाब सरकार इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल की संख्या बढ़ा सकती है।
यह भी पढ़ें: केजरीवाल और संजय सिंह पर अहमदाबाद में जुर्माना, PM मोदी डिग्री से जुड़ा है विवाद
हो सकती है स्वास्थ्य योजना पर बड़ी घोषणा
इसके अलावा, पंजाब में इमरजेंसी नंबर 112 को मजबूत करने के लिए भी बजट में खास प्रावधान रहेगा। इसके साथ ही, बजट में पंजाब के हर परिवार को स्वास्थ्य की गारंटी मिल सकती है। बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री स्वास्थ्य योजना को लेकर बड़ी घोषणा कर सकते हैं। पंजाब में रहने वाले हर परिवार तक इस योजना का फायदा पहुंचेगा। इससे हर परिवार को लाखों रुपए का फायदा हो सकता है।
संबंधित खबरें
हत्या के 26 दिन बाद झोटा का अंतिम संस्कार, लोगों ने नम आखों से दी विदाई
4 hrs ago5 मर्डर, 30 FIR... पढ़ें इथियोपिया से डिपोर्ट गैंगस्टर की क्राइम हिस्ट्री
9 hrs agoAAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
1 day agoपंजाब में हॉकी विश्व कप की तैयारी, भारत ने जीती ट्रॉफी
1 day ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
2 days agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
2 days agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
3 days agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
3 days ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
3 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines