Punjab Budget 2023: पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने शुक्रवार को विधानसभा में अपना पहला बजट पेश किया। राज्य के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए पंजाब का कुल 1 लाख 96 हजार 462 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। बजट में सरकार का सबसे ज्यादा ध्यान शिक्षा और स्वास्थ्य पर रहा। वित्त मंत्री ने चीमा ने घोषणा करते हुए कहा कि स्कूलाें में पहली बार मैनेजर लगाए जाएंगे जो वहां का रूटीन कामकाज देखेंगे।
बजट में पहली बार बाॅर्डर बेल्ट पर 40 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया गया। युवाओं के लिए ढाई लाख नौकरियां, 147 नए मौहल्ला क्लीनिक और होशियारपुर-कपूरथला में नए मेडिकल काॅलेज खोलने की घोषणा की।
जानें बजट की बड़ी घोषणाएं
- अमृतसर के वाॅर मेमोरियल में दो नई गैलरियां बनेंगी। इसके लिए बजट में 15 रूपये का प्रावधान किया गया।
- राज्य में रेत की 17 नई माइनिंग साइट्स जल्द शुरू होंगी।
- 1992 करोड़ रुपए में राज्य में सड़कों की मरम्मत होगी।
- प्रदेश में 11 नए कॉलेज बनेंगे। मौजूदा वित्तवर्ष में इनके लिए 36 करोड़ रुपये पहले से जारी। मौजूदा सरकारी कॉलेजों में लाइब्रेरी बनाने के लिए 68 करोड़ रुपये।
- कपूरथला और होशियारपुर में नए मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा। स्कूली और हायर एजुकेशन के लिए 17ए072 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया।
- स्कूलों में रूफ टॉप सोलर सिस्टम के लिए 100 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया।
- मेडिकल एजुकेशन के लिए अगले वित्तवर्ष में ₹1015 करोड़ के आवंटन का प्रस्ताव।
- पराली प्रबंधन के लिए 350 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया।
- फसल विविधीकरण के लिए 1 हजार करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है। उन्होंने कहा कि बासमती फसल खरीद के लिए एक रिवाल्विंग फंड भी स्थापित किया गया है।
- प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए सरकार ने 2023-24 में ओबीसी छात्रों के लिए 18 करोड़ रुपये और अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए 60 करोड़ रुपये के आवंटन का प्रस्ताव रखा है।
संबंधित खबरें
हत्या के 26 दिन बाद झोटा का अंतिम संस्कार, लोगों ने नम आखों से दी विदाई
5 hrs ago5 मर्डर, 30 FIR... पढ़ें इथियोपिया से डिपोर्ट गैंगस्टर की क्राइम हिस्ट्री
9 hrs agoAAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
1 day agoपंजाब में हॉकी विश्व कप की तैयारी, भारत ने जीती ट्रॉफी
1 day ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
2 days agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
2 days agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
3 days agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
3 days ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
3 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines