Punjab Two Brothers Committed Suicide, कपूरथला: पंजाब के कपूरथला पुलिस पर दो भाइयों को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के खिलाफ ये मामला हादसे के 2 हफ्ते बाद दर्ज किया गया। दरअसल, कपूरथला के ब्यास के नदी में 17 अगस्त को दो भाईयों ने कूदकर अपनी जान दे दी थी। जिसमें से अभी सिर्फ एक भाई का शव बरामद हुआ। शनिवार को जशनबीर सिंह का शव सुल्तानपुर लोधी इलाके में ब्यास नदी के किनारे खेतों से बरामद किया गया। वहीं, अभी तक दूसरे भाई के शव का पता नहीं चल सका है।
-
बहन के ससुराल के विवाद को लेकर थाने में गए युवक के साथ पुलिस द्वारा दुव्यवहार का आरोप, इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिस वालों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज
जानकारी के अनुसार, आत्महत्या करने वाले भाइयों की पहचान मानवजीत सिंह ढिल्लों (40) और जशनबीर सिंह ढिल्लों (36) के रूप में हुई है। ये दोनों भाई पंजाब में एक स्कूल और एक अस्पताल चलाते थे। मृतक के पिता ने कहा कि जब तक उनके दूसरे बेटे का शव नहीं मिल जाता, तब तक वह शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
आरोपी पुलिसकर्मियों की पहचान SHO नवदीप सिंह, एक महिला कांस्टेबल और ASI बलवीर कुमार के रूप में हुई है, जो जिले जालंधर में तैनात हैं। एफआईआर एक भाई के दोस्त और एक प्रत्यक्षदर्शी मानवदीप सिंह की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई थी।
यह घटना तब हुई जब मानवजीत सिंह कुछ लोगों के साथ अपने एक दोस्त की बहन के वैवाहिक विवाद को सुलझाने के लिए जालंधर के एक पुलिस स्टेशन गया था। दोस्त की बहन के ससुराल वालों ने कथित तौर पर उसके और मानवजीत सिंह के साथ दुर्व्यवहार किया। वहीं, पुलिस भी महिला के पति के परिवार का पक्ष ले रही थी।
यह भी पढ़ें: सिद्धू मूसेवाला का जबरा फैन; High Court के वकील ने एक बोल पर नहर में फेंक दी 17 लाख की Mahindra Thar
जानकारी के अनुसार, 16 अगस्त को SHO ने मानवजीत सिंह को थाने में बुलाया, जहां दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इस दौरान विवाद बढ़ गया और कथित तौर पर SHO ने मानवजीत सिंह को थप्पड़ मारा, जिससे उनकी पगड़ी गिर गई, इसके बाद SHO ने मानवजीत सिंह की काफी पिटाई भी की और रातभर हिरासत में रखा। हालांकि, सुरक्षा बांड प्रस्तुत करने के बाद पुलिस ने मानवजीत को जमानत पर रिहा कर दिया।
बताया जा रहा कि मानवजीत के छोटे भाई जशनबीर सिंह ने इस घटना को दिल पर ले लिया। अगली शाम को मानवजीत को जमानत मिलने और घर लौटने के बाद, जशनबीर किसी को बताए बिना चला गया। मानवजीत ने जशनबीर को फोन किया। फोन पर जशनबीर ने कहा कि मानवजीत को SHO द्वारा अपमानित किया गया था। वह इस घटना सह नहीं पा रहा है, और इसलिए वह नदी में कूदने जा रहा है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि जशनबीर सिंह को मनाने के लिए वह और मानवजीत सिंह दोनों गोइंदवाल साहिब पुल पर पहुंचे। लाख कोशिशों के बाद भी जशनबीर सिंह ने नदी में छलांग लगा दी और अपने भाई को बचाने कोशिश में मानवजीत सिंह ने भी नदी में छलांग लगा दी। नदी की धारा काफी तेज थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशी शुरू की। नदी की धारा तेज होने की वजह से गोताखोरों को उनका पता लगाने में संघर्ष करना पड़ा।
वहीं, आरोपी SHO ने दावा किया कि मानवजीत सिंह ने एक महिला पुलिसकर्मी के साथ दुर्व्यवहार किया था, इसलिए उन्होंने सीआरपीसी की धारा 107/151 के तहत एहतियात के तौर पर मानवजीत सिंह को हिरासत में रखा था। एसएसपी कपूरथला राजपाल सिंह संधू ने कहा कि आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 , 506 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
संबंधित खबरें
सीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
8 hrs ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
14 hrs agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
1 day agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
3 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
3 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
3 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
3 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
3 days agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
5 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines