Governor Gulabchand Kataria News: पंजाब के नए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया 25 सितंबर से पंजाब के बॉर्डर एरिया का दौरा करेंगे। राज्यपाल कटारिया इस दौरान पाकिस्तान से लगते पंजाब के बॉर्डर में 6 जिलों में जाकर वहां के हालातों को समझने की कोशिश करेंगे। राज्यपाल बॉर्डर एरिया की सुरक्षा संभाल रही फ्रंटलाइन बीएसएफ, दूसरा पंजाब पुलिस जवानों और स्थानीय गांवों के लोगों से बातचीत कर रोज पेश आनी वाली समस्याओं को समझेंगे। अपने दौरे के दौरान वह सीमा पर बीएसएफ, पंजाब पुलिस और स्थानीय लोगों से भी मिलेंगे।
इससे पहले पूर्व राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के बॉर्डर एरिया के दौरे सुर्खियों में बने रहे। पूर्व राज्यपाल पुरोहित जब पंजाब के बॉर्डर एरिया पर जाते हैं, तो वहां प्रदेश में ड्रग्स के बढ़ते चलन और लॉ एंड ऑर्डर का मुद्दा उठाकर पंजाब की मौजूदा मान सरकार को घेरने का प्रयास करते हैं।
ये भी पढ़ें- ‘पंजाबी मातृभाषा को सशक्त बनाना राज्य सरकार का पहला कर्तव्य’, शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का ऐलान
पूर्व राज्यपाल के बॉर्डर दौरे को लेकर सीएम मान और पुरोहित के बीच लंबे समय तक खींचातानी का माहौल रहा है। अब देखना होगा कि अमृतसर में श्री दरबार साहिब में एक-साथ दिखने वाले राज्यपाल कटारिया और मुख्यमंत्री मान के बीच नजदीकियां यूं ही बनीं रहती हैं या फिर आने वाले दिनों में पूर्व राज्यपाल के तरह दोनों के बीच तंत्र और प्रशासन को चलाने में टकराव की स्थिति पैदा होती है।
ये भी पढ़ें- सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य का पुरस्कार पंजाब को मिला, किसानों-उद्यमियों को मिलेंगे अवसर
संबंधित खबरें
बिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
1 hr agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 hrs agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
1 day agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
1 day agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
2 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
2 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
2 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
3 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
4 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines