(नरिंदर नंदन, जालंधर)
पंजाब में हैंड ग्रेनेड अटैक रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा हमला पंजाब के जिला जालंधर में हुआ है। पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और पूर्व पंजाब भाजपा अध्यक्ष मनोरंजन कालिया के घर पर देर रात ग्रेनेड से हमला किया गया। बताया जा रहा है कि यह हमला रात को 12:30 से 1 बजे के बीच हुआ है। इस बारे में जानकारी देते हुए खुद मनोरंजन कालिया ने बताया कि वह रात को बाथरूम में थे तो अचानक से घर के बाहर से उन्हें किसी धमाके की आवाज आई। उन्हें पता चला कि हैंड ग्रेनेड अटैक हुआ है, जिससे काफी नुकसान हुआ।
पुलिस और फोरेंसिक टीम की जांच जारी
मनोरंजन कालिया के घर पर हुए धमाके के मामले की जांच पुलिस कर रही है, लेकिन जांच में अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमाका किस प्रकार हुआ? फॉरेंसिक विभाग की टीम जरूर तहकीकात कर रही है, लेकिन अभी तक ग्रेनेड अटैक के सबूत हाथ नहीं लगे हैं। पुलिस के आला अधिकारी सुखविंदर सिंह का कहना है कि मौके से सबूत जुटा लिए हैं। इन्वेस्टिगेशन कर रहे हैं और मामले में जो सबूत हाथ लगे हैं, वह मीडिया के साथ शेयर किए जाएंगे।
भाजपा नेताओं ने की हादसे की निंदा
पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर के बाहर वाले हिस्से में धमाका हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता जालंधर पहुंचने लगे हैं और उन्होंने भाजपा नेता के घर पर हमले की निंदा की है। जानकारी देते हुए पूर्व विधायक शीतल अंगूराल और भारतीय जनता पार्टी जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा ने बताया कि पंजाब के एक सीनियर नेता के घर पर ग्रेनेड से हमला हुआ और इस हमले की भाजपा निंदा करती है। इस हमले से पता चलता है कि पंजाब के हालात क्या हैं?
भाजपहा नेताओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से अपील की है कि वे मनोरंजन कालिया के घर हमला करने वालों को पकड़ें और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें।
संबंधित खबरें
AAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
10 hrs agoपंजाब में हॉकी विश्व कप की तैयारी, भारत ने जीती ट्रॉफी
14 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
1 day agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
1 day agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
2 days agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
2 days ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
3 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
4 days agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
4 days agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines