Punjab ‘Online NRI Meeting’: पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा NRI लोगों की परेशानियों और शिकायतों के समाधान के लिए एक बेहद खास पहल की गई है। इसके लिए पंजाब सरकार ने ‘ऑनलाइन NRI मीटिंग’ की शुरुआत की है। इस पहल के तहत राज्य सरकार द्वारा NRI की तरफ से मिलने वाली अलग- अलग शिकायतों का जल्द से जल्द और उचित समाधान किया जा रहा है। राज्य सरकार लगातार कोशिश कर रही हैं कि ‘ऑनलाइन NRI मीटिंग’ से मिलने वाली शिकायतों का तुरंत समाधान कर दिया जाएं। इस बात की जानकारी पंजाब के एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने दी है।
यहां से आती हैं ज्यादातर शिकायतें?
मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि राज्य सरकार की तरफ से ‘ऑनलाइन NRI मीटिंग’ 100 से अधिक शिकायतें सुनीं गई और मौके पर ही उनके समाधान के लिए संबंधित सिविल और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया कि इससे मिलने वाली ज्यादातर शिकायतें अमेरिका, कनाडा, इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया, जर्मनी, ऑस्ट्रिया, इटली और अफ्रीका में रह रहे पंजाबियों की है, जो सम्पत्ति, अवैध कब्जे और विवाह सम्बन्धी मामलों से जुड़ी हुई थी।
यह भी पढ़ें: पंजाब सरकार की बड़ी पहल; अब एक क्लिक पर लोगों को मिलेगी पशुपालन की सारी जानकारी
डिप्टी कमिश्नरों के लिए जारी किया आदेश
दूसरी ‘ऑनलाइन NRI मीटिंग’ के मौके पर मंत्री धालीवाल ने कहा कि इस अनौखी सर्विस के जरिए पंजाब सरकार NRI की शिकायतों का लगातार समाधान करेगी। उन्होंने कहा कि NRI की शिकायतों की सुनवाई के लिए हर महीने के पहले हफ्ते में ऑनलाइन मीटिंग की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों के डीसी और एसएसपी को NRI की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना होगा। उन्होंने कहा कि सभी डिप्टी कमिश्नरों के लिए आदेश जारी किया गया है कि वह जिला स्तर पर अलग-अलग विभागों के साथ कॉर्डिनेट कर प्रवासियों की समस्याओं को हल करें।
संबंधित खबरें
पाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
8 hrs agoतेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि… पंजाब-चंडीगढ़ में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
11 hrs agoएक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
1 day agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
1 day agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
2 days agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
2 days agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
3 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
3 days agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
3 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines