पंजाब राज्य व्यापारी आयोग की बैठक, प्रदेश के आर्थिक विकास सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Punjab State Traders Commission Meeting: पंजाब राज्य व्यापारी आयोग के विनीत वर्मा ने मोहाली में उद्योगपतियों और व्यापारियों के साथ बैठक की। इसमें उद्योगपतियों और व्यापारियों की सभी परेशानियों के समाधान पर बात की गई।

Punjab State Traders Commission Meeting
विज्ञापन

Punjab State Traders Commission Meeting: पंजाब की भगवंत मान सरकार राज्य के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार प्रदेश को आर्थिक रूप से भी मजबूत बनाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए मान सरकार द्वारा उद्योगपतियों और व्यापारियों के बीच संबंधों को मजबूत करने की लगातार कोशिशें जारी हैं। सरकार की इन्हीं कोशिशों को रंग देने के लिए पंजाब राज्य व्यापारी आयोग के सदस्य विनीत वर्मा ने मोहाली में उद्योगपतियों और व्यापारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में आयोग ने उद्योगपतियों और व्यापारियों के सामने आ रही समस्याओं पर चर्चा की। साथ ही बैठक में इन सभी परेशानियों का समाधान भी निकाला गया है।

 

विज्ञापन

श्रम कानून समिति के अध्यक्ष ने दिया पत्र

इस बैठक में अलग-अलग बिजनेस सेक्टर के बड़े प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया है। इस बैठक में विनीत वर्मा को मोहाली इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की श्रम कानून समिति के अध्यक्ष जसबीर सिंह ने एक मांग पत्र दिया। इस लेटर में उन्होंने व्यापारिक समुदाय के सामने आने वाली कई परेशानियों और चुनौतियों पर प्रकाश डाला है। पत्र को पढ़ने के बाद विनीत वर्मा ने व्यापार क्षेत्र के प्रतिनिधियों को इन सभी परेशानियों के समाधान का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार सभी उद्योगपतियों और व्यापारियों को राज्य के विकास का भागीदार मानती है।

विज्ञापन

पंजाब का आर्थिक विकास

विनीत वर्मा ने आगे कहा कि प्रदेश के आर्थिक विकास और औद्योगिक समृद्धि के लिए राज्य सरकार एक सक्षम वातावरण बना रही है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए कहा कि व्यापारिक समुदाय द्वारा उठाए गए हर मुद्दे का समाधान पर खास ध्यान देने को कहा है।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ