Punjab Bhagwant Mann Government: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान प्रदेश में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसी के तहत सीएम मान हाल ही में पंजाब के लिए अलॉट किए गए 2023 कैडर के 5 प्रोबेशन IAS अधिकारियों के साथ मुलाकात की। इस दौरान सीएम मान ने इन अधिकारियों को पूरी ईमानदारी, निष्ठा, समर्पण और प्रोफेशनल होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए कहा है। इसके साथ ही सीएम मान ने इन अधिकारियों को राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं के लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के लिए भी कहा है।
आशीर्वाद योजना के तहत अलॉट हुए 1.71 करोड़ रुपये
कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि मान सरकार की तरफ से मलेरकोटला जिले को आशीर्वाद योजना के तहत 1.71 करोड़ रुपये अलॉट किए गए हैं। इन पैसों का लाभ जिले के उन 337 लोगों को मिलेगा, जिन्होंने दिसंबर 2022 से मार्च 2023 तक अवधि में योजना के लिए आवेदन किया था। राज्य सरकार की सहायता पाने वाले इन 337 लोगों में से दिसंबर 2022 से 84 लोग, जनवरी 2023 से 68 लोग, फरवरी 2023 से 80 लोग और मार्च 2023 से 105 लोग शामिल है।
यह भी पढ़ें: पंजाब की मान सरकार की अनुसूचित जाति को सौगात, जारी किए योजना के 94.35 लाख रुपये
मंत्री बलजीत कौर ने दिया आश्वासन
इसके साथ ही मंत्री बलजीत कौर ने आश्वासन देते हुए कहा कि आशीर्वाद योजना के लंबित मामलों का भी जल्द ही समाधान किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि आशीर्वाद योजना का लाभ पाने के लिए आवेदकों को पंजाब का स्थायी निवासी होना चाहिए, गरीबी रेखा से नीचे होना चाहिए, और अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग या फिर आर्थिक रूप से कमजोर होना चाहिए। व्यक्ति के परिवार की वार्षिक आय 32,790 रुपये से कम होनी चाहिए। ऐसे परिवारों की दो बेटियों को आशीर्वाद योजना का लाभ मिल सकता है।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
20 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
2 days agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines