Punjab Bhagwant Mann Government: पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश के विकास के साथ-साथ राज्य के लोगों की सुविधाओं का भी ख्याल कर रही है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा कई अहम कदम उठाए गए हैं, जिसका लाभ राज्य के लोगों और सरकार दोनों को मिल रहा है। इसी के तहत राज्य सरकार ने 2060 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है। सरकार को यह लाभ आवास एवं शहरी विकास विभाग के अंतर्गत कार्यरत विकास प्राधिकरणों ने विभिन्न संपत्तियों की ई-नीलामी से हुआ है। इस बात की जानकारी आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने दी है।
ई-नीलामी की सफलता का श्रेय
मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने बताया कि नीलाम की गई संपत्तियों की लिस्ट में विकास प्राधिकरणों के अधिकार क्षेत्र में आने वाले ग्रुप हाउसिंग, पेट्रोल पंप, होटल साइट, एससीओ, बूथ, औद्योगिक और आवासीय भूखंड शामिल हैं। मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने कहा कि ई-नीलामी की सफलता का श्रेय राज्य सरकार की पारदर्शी और निवेश-अनुकूल नीतियों को जाता है। उन्होंने बताया कि दो महीने पहले ई-नीलामी के जरिए से 3000 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी। अब तक ई-नीलामी के जरिए राज्य सरकार की कुल 5000 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। इससे यह साबित होता है कि सरकार की रचनात्मक शहरी विकास नीतियों के कारण रियल एस्टेट सेक्टर में लोगों का विश्वास बढ़ रहा है।
यह भी पढ़ें: ठेकेदार को तोहफे में दी एक करोड़ की रोलेक्स घड़ी, काम के मुरीद हुए पंजाब के कारोबारी; जानें मामला
ई-नीलामी को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया
कैबिनेट मंत्री मुंडिया ने बताया कि 18 अक्टूबर को शुरू हुई ई-नीलामी कल देर शाम को खत्म हुई। एक महीने में ई-नीलामी को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। इससे ये साफ है कि निवेशकों को राज्य में लाने की सीएम मान की कोशिश सफल हो रही हैं। उन्होंने बताया कि नीलामी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रही और जो लोग अपने सिर पर छत चाहते थे या फिर कारोबार करना चाहते थे, उनकी इच्छा पूरी हुई है। इस दौरान सफल बोलीदाताओं को बधाई देते हुए मंत्री ने कहा कि नीलामी में निर्धारित समय के अनुसार नीलाम की गई साइटों का कब्ज़ा बोलीदाताओं को सौंप दिया जाएगा। नीलाम की गई साइटें मोहाली, अमृतसर, पटियाला, लुधियाना, बठिंडा और संगरूर में स्थित हैं। इस दौरान मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने नीलामी का ब्यौरा भी दिया। साथ ही बताया कि गमाडा ने 1894 करोड़ रुपये ग्लाडा ने 61.75 करोड़ रुपये, बीडीए ने 16.08 करोड़ रुपये, पीडीए ने 59.62 करोड़ रुपये, जेडीए ने 12.25 करोड़ रुपये और एडीए ने 16.30 करोड़ रुपये अर्जित किए।
संबंधित खबरें
सीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
7 hrs agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
16 hrs agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
20 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
1 day agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
1 day agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
4 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
4 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines