शंभू और खनौरी सीमाओं से किसानों को हटाए जाने पर पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में इस मामले में अपना बचाव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले आप और भाजपा की मिलीभगत है, किसानों के हटाए जाने पर एक बार फिर ये स्थापित होता है कि दोनों पार्टियां किसानों के खिलाफ हैं।
प्रताप सिंह बाजवा ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पास खुफिया जानकारी है कि पटियाला के एसएसपी नानक सिंह ने उच्च न्यायालय में दावा किया है कि किसानों का बैरिकेडिंग को तोड़ने और दिल्ली के लिए मार्च फिर से शुरू करने के हिंसक प्रयास की आशंका थी। उनका कहना था कि ये स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि आप सरकार राज्य में भाजपा के हाथों की कठपुतली की तरह काम कर रहे है।
दिल्ली में किसानों के विरोध प्रदर्शन को विफल कर दिया था
बाजवा ने कहा कि इससे पहले हरियाणा और केंद्र में भाजपा सरकार थी जिसने दिल्ली में किसानों के विरोध प्रदर्शन को विफल कर दिया था। अब आम आदमी पार्टी ने ही अपने मालिक भाजपा के लिए यह काम किया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। बाजवा ने कहा कि कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल का सफेद झूठ पकड़ा गया है। उन्होंने कल सदन में झूठा तर्क दिया कि किसान केंद्रीय मंत्रियों के साथ बातचीत करने के लिए वहां थे। अगर किसानों को केंद्रीय मंत्री के साथ बातचीत करनी थी, तो पंजाब के कैबिनेट मंत्री वहां क्या कर रहे होंगे? इसके अलावा, किसान यूनियन के नेताओं को पंजाब पुलिस ने हिरासत में लिया था, न कि अर्धसैनिक बलों ने।
पंजाब के खजाने से आप नेताओं को वीआईपी सुविधा
विधानसभा में बोलते हुए बाजवा ने आप सरकार के तहत पंजाब में ग्रामीण विकास निधि (आरडीएफ) के 1.81 करोड़ रुपये के कथित गबन की सीबीआई जांच की मांग की। बाजवा ने प्राथमिकी में लाभार्थियों के नाम शामिल करने में विफल रहने के लिए आप सरकार की कड़ी निंदा की। कांग्रेस नेता ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि गैर-पंजाबी पंजाब में सरकार चला रहे हैं। प्रदेश को मुख्यमंत्री भगवंत नहीं बल्कि दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल चला रहे हैं। केजरीवाल के सलाहकार (बिभव कुमार) भी एक गैर-पंजाबी हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मतदाताओं द्वारा खारिज किए गए आप नेता मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को पंजाब प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। अब पंजाब के खजाने से उन्हें वीआईपी सुविधा मिलेगी।
संबंधित खबरें
हत्या के 26 दिन बाद झोटा का अंतिम संस्कार, लोगों ने नम आखों से दी विदाई
4 hrs ago5 मर्डर, 30 FIR... पढ़ें इथियोपिया से डिपोर्ट गैंगस्टर की क्राइम हिस्ट्री
9 hrs agoAAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
1 day agoपंजाब में हॉकी विश्व कप की तैयारी, भारत ने जीती ट्रॉफी
1 day ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
2 days agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
2 days agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
3 days agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
3 days ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
3 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines