---विज्ञापन---

Punjab News: अमृतसर में मचा हड़कंप! जहरीली शराब से 14 लोगों की मौत, 4 की हालत नाजुक

Poisonous Liquor News: पंजाब के अमृतसर में जहरीली शराब पीने से एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया है। कई लोगों मारे गए हैं और कई लोगों की जान दांव पर लगी है। पुलिस और प्रशासन की टीमें जांच में जुटी हैं।

---विज्ञापन---

पंजाब के अमृतसर में आज सुबह हड़कंप मच गया। बीती रात मजीठा क्षेत्र के 3 गांवों में जहरीली शराब पीने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सुबह होते-होते 14 लोगों की मौत होने की खबर आ गई। वहीं 4 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं। पी गई शराब के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं। जहां से शराब खरीदी गई, उस ठेके को सील कर दिया गया है।

मृतकों में भंगाली और मुरारी कलां गांव के 3-3 युवक बताए जा रहे हैं। थरियावाल गांव के 2 युवक भी मारे गए हैं। मजीठा थाने के SHO आबताब सिंह ने मामले की पुष्टि की और बताया कि जांच कर रहे हैं। जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत होने की जानकारी मिली है। अवैध शराब कहां से आई, जांच कर रहे हैं, उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल जाकर डाॅक्टर से मृतकों की रिपोर्ट ले ली गई है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

मजीठा में नकली शराब रैकेट पर बड़ा एक्शन

मजीठा में नकली शराब बनाने वालों पर पंजाब की भगवंत मान सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रभजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वह नकली शराब सप्लाई करने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड निकला है। SSP अमृतसर रूरल ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। FIR नंबर 42 दिनांक 13/5/25, धारा 105 BNS व 61A एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।  गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम कुलबीर सिंह उर्फ जग्गू, जो मुख्य आरोपी प्रभजीत का भाई है। साहिब सिंह उर्फ सराय निवासी गांव मारड़ी कलां, गुरजंट सिंह और निंदर कौर पत्नी जीता निवासी गांव थीरेवाल को भी पकड़ा गया है। बता दें कि पंजाब में पिछले 3 साल में जहरीली शराब पीने से चौथी बार लोगों की जान गई है।
यह भी पढ़ें:

जानें SSP ने क्या बताया?

अमृतसर के SSP मनिंदर सिंह ने बताया कि कल रात करीब 9:30 बजे सूचना मिली थी कि नकली शराब पीने से लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी है। तुरंत कार्रवाई की और 4 लोगों को हिरासत में लिया। मुख्य सप्लायर प्रभजीत सिंह को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ की और किंगपिन सप्लायर साहब सिंह के बारे में पता लगाया। उसे भी हिरासत में लिया गया। अब जांच कर रहे हैं कि उसने यह शराब किन-किन कंपनियों से खरीदी है?
पंजाब सरकार की ओर से सख्त निर्देश दिए गए हैं कि नकली शराब के सप्लायरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। छापेमारी जारी है। जल्द ही शराब बनाने वालों को हिरासत में लिया जाएगा। सख्त कार्रवाई के तहत 2 FIR दर्ज की गई हैं। प्रशासन और पुलिस अधिकारी घर-घर जाकर पता लगा रहे हैं कि किसने यह शराब पी है, ताकि और लोगों की जान बचाई जा सके। 14 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 6 लोग अभी अस्पताल में भर्ती हैं। घटना 5 गांवों में हुई है।
यह भी पढ़ें:

First published on: May 13, 2025 08:30 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola