Punjab News: पंजाब में पिछले कुछ दिनों से कई जिलों में नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण लोग बाढ़ की मार झेल रहे हैं। ऐसे में आने वाले कुछ दिनों में बाढ़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सीएम भगवंत मान ने पंजाब राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों को 3 सितंबर 2025 तक बंद करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान शसन की ओर से अभिभावकों और विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे सुरक्षा को प्राथमिकता दें तथा प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें।
यह भी पढ़ें- पंजाब सरकार ने जारी किए बाढ़ कंट्रोल रूम नंबर, आपात स्थितियों में तुरंत करें कॉल
3 सितंबर तक राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थान बंद
पंजाब में पिछले कुछ दिनों से रावी नदी में बढ़ते जलस्तर के कारण गुरदासपुर के दीनानगर विधानसभा क्षेत्र और डेरा बाबा नानक समेत पंजाब के कई अन्य जिले के लोग बाढ़ की मार को झेल रहे हैं। बाढ़ के कारण लोगों को काफी नुकसान हो रहा है। कई स्थानों पर बाढ़ के कारण लोगों को अपने पशुओं और कई घरेलू सामान भी गंवाना पड़ा है। जिसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों में 31 अगस्त तक छुट्टियां घोषित की थीं। इसके बाद अभी भी कई स्थानों पर बाढ़ के खतरे को देखते हुए सीएम भगवंत मान ने राज्य के सभी स्कूलों को 3 सितंबर तक बंद रखने के आदेश दिए है।
कई स्कूलों में भरा था कई फीट पानी
पिछले दिनों बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों के कई स्कूलों में कई फीट पानी का स्तर देखा गया था। बाढ़ के पानी के कारण स्कूलों के अंदर काफी मिट्टी भर गई थी। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए पीएम ने 31 अगस्त तक स्कूलों को बंद किया था। वहीं बाढ़ के कारण अभी भी कई इलाकों के स्कूलों में पानी भरा हुआ है। इसके बाद बाढ़ की मार झेल रहे लोगों और अभिभावकों द्वारा सीएम आने वाले दिनों में छुट्टियां बढ़ाने की मांग की जा रही थी, ताकि बच्चों को स्कूलों में साफ-सुथरा माहौल मिल सके। जिसके बाद अब सीएम भगवंत मान ने सभी स्कूलों को 3 सितंबर तक बंद रखने का निर्णय लिया है।
यह भी पढ़ें- पंजाब में 37 साल की सबसे बड़ी बाढ़, केंद्र पर बरसे जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल
संबंधित खबरें
पंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
3 hrs agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
9 hrs agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
22 hrs agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
1 day agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
1 day ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
2 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
2 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
5 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
5 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines