Vaccination Campaign For Animals: पंजाब की भगवंत मान सरकार लगातार विकास कार्यों को पूरा करने में जुटी हुई है। इसी के तहत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पशुओं को खुरपका-मुंहपका जैसी बीमारी से बचाव करने के लिए टीकाकरण अभियान के तहत टीका लगाया गया है।
इसी में पंजाब के पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि 21 अक्टूबर को शुरू किए गए राज्यव्यापी सामूहिक टीकाकरण अभियान के मात्र 18 दिनों के भीतर राज्य के 48 प्रतिशत से अधिक पशुओं को खुरपका-मुंहपका रोग (Foot And Mouth Disease) के खिलाफ टीका लगाया गया है।
उन्होंने आगे कहा कि टीकाकरण अभियान की प्रभावशीलता का आकलन करने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड की पांच टीमें बनाई गई हैं। हर एक टीम को एफएमडी टीकाकरण डेटा को सत्यापित करने और राज्य भर में पशुधन फार्मों का दौरा करने के लिए चार से पांच जिलों को कवर करने का काम सौंपा गया है।
राज्य में कुल 65,47,407 पशुओं में से, पशुपालन विभाग की 816 टीमों द्वारा 31.48 लाख से अधिक मवेशियों को एफएमडी का टीका लगाया गया है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि 30 नवंबर तक सभी पशुओं को एफएमडी के खिलाफ टीका लगाया जाए।
टीकाकरण अभियान
पशुपालकों से अपने पशुओं को एफएमडी से बचाने के लिए अभियान का लाभ उठाने का आग्रह करते हुए, गुरमीत सिंह खुदियां ने बताया कि पंजाब पशुपालन विभाग ने राज्य स्तर पर एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है, इसके साथ ही पशुपालन विभाग के उप निदेशकों के कार्यालयों में जिला स्तर पर कंट्रोल पैनल स्थापित किए हैं। पशुपालकों की सहायता के लिए विभाग ने एक हेल्पलाइन नंबर 0172-5086064 भी जारी किया है।
पशुपालन, डेयरी विकास एवं मत्स्यपालन विभाग के प्रमुख सचिव राहुल भंडारी ने बताया कि विभाग ने सामूहिक टीकाकरण अभियान के सुचारू और कुशल क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए 1.08 करोड़ रुपये की लागत से 55.86 लाख डिस्पोजल सिरिंज, सुईयां और अन्य साजो-सामान की खरीद की है।
उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि राज्य में सभी पशुधन को मुफ्त टीका लगाया जा रहा है तथा संबंधित अधिकारियों से टीकाकरण अभियान के लाभों के बारे में पशुपालकों को जागरूक करने के अलावा कोल्ड चेन को प्रभावी ढंग से बनाए रखने को कहा गया है।
ये भी पढ़ें- सरपंचों से अरविंद केजरीवाल की खास अपील, पंजाब को नशा मुक्त बनाने का लें संकल्प
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
19 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines