Punjab Agriculture Minister Gurmeet Singh Khudian: पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश के विकास के साथ-साथ राज्य में कृषि और किसानों को भी आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। हाल ही एक बार फिर से पंजाब की मान सरकार ने प्रदेश के किसानों के हित के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। पंजाब सरकार ने किसानों को खाद के साथ बाकी अलग-अलग तरह के प्रॉडक्ट बेचने वालों के खिलाफ सख्त कर्रवाई करने का फैसला किया है। इसके लिए कृषि विभाग की तरफ से 4 टीमों का गठन किया। इस बात की जानकारी खुद प्रदेश के कृषि और किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने दी है।
बैठक में चार टीमों का गठन
कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने अपने दफ्तर में माझा किसान संघर्ष समिति के साथ एक बैठक की। इस बैठक में समिति ने बताया कि किसानों को खाद बेचने वाले सेलर जबरन उन्हें खाद के साथ कृषि से जुड़े बाकी के प्रॉडक्ट बेचने की कोशिश करते हैं। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए पंजाब कृषि और किसान कल्याण विभाग ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए चार टीमों का गठन किया। इन टीमों की निगरानी जॉइन्ट डायरेक्टर लेवल के अधिकारी करेंगे। खुद कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने इन टीमों के गठन का निर्देश दिया है।
DAP को लेकर दिया आश्वासन
इस बैठक में कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने समिति के प्रधान बलविंदर सिंह के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि पंजाब के पास आने वाले रबी सीजन के लिए पर्याप्त मात्रा में DAP, NPK और SSP मौजूद है। ऐसा इसलिए है क्योंकि पंजाब को भरपूर मात्रा में DAP और बाकी फॉस्फेटिक खाद मिल रहे हैं।
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री भगवंत मान की कोशिश लाई रंग, पंजाब में बनेंगे BMW कार के पार्ट्स
किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं
वहीं मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने किसानों को जबरन खाद के साथ बाकी सामान बेचने के मामले पर कहा कि पंजाब की मान सरकार किसानों का शोषण बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसानों को खाद के साथ किसी और तरह के प्रोडक्ट खरीदने के लिए मजबूर करता है तो उस व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही कृषि मंत्री ने गन्ने की कीमते बढ़ाने वाली मांग पर कहा कि पंजाब ने 27 सितंबर को राज्य गन्ना नियंत्रण बोर्ड के साथ बैठक करने वाली है। इस बैठक में सभी मिलें निर्धारित समय पर पीड़ाई शुरू करेंगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बटाला की सहकारी चीनी मिल की क्षमता 1500 पीडाई प्रति दिन (TCD) से बढ़ाकर 3500 टन TCD कर दी गई है।
पंजाब सरकार की प्लानिंग
इस बैठक में कृषि विभाग के विशेष मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने बताया कि पंजाब में करीब 35 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की बुवाई होने की उम्मीद है। इसके लिए करीब 5.50 लाख मीट्रिक टन डाइअमोनियम फॉस्फेट (DPA) खाद की जरूरत होगी। वहीं पिछले महीने ही आने वाले रबी सीजन के लिए पंजाब के किसानों की खाद की जरुरत के हिसाब से आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री के साथ बैठक की गई थी।
संबंधित खबरें
CBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
2 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
2 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
4 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
7 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
7 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
8 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
8 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
8 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
9 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines