Punjab Agriculture Minister Gurmeet Singh Khuddian: पंजाब की भगवंत मान सरकार शुरू से प्रदेश के किसानों के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। अपनी इस मुहिम के तहत मान सरकार ने प्रदेश के किसानों के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की है। हाल ही में प्रदेश के कृषि और किसान कल्याण विभाग ने कीटों के हमले को रोकने के लिए कपास की फसलों की नियमित निगरानी करने निर्णय लिया है। इसके लिए विभाग ने 2 संयुक्त निदेशक स्तर के अधिकारियों की देखरेख में 128 कीट निगरानी टीमों का गठन किया है। इस बात की जानकारी प्रदेश के कृषि और किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने दी है।
किसानों का मार्गदर्शन
मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि इन टीमों को कपास के खेतों का दौरा करने और कीटों की निगरानी करना है। इसके साथ ही उन्हें जरुरत पड़ने पर कीट नियंत्रण उपाय अपनाने के लिए किसानों का मार्गदर्शन करना है। मंत्री खुड्डियां ने आगे बताया कि सोमवार को फाजिल्का जिले के 73 गांवों के कपास के खेतों का कृषि विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान गुलाबी सुंडी 3 सक्रिय स्थान और सफेद मक्खी के 8 सक्रिय स्थान पाए गए। इसके बाद अधिकारियों को निर्देश देते हुए अपनी मौजूदगी में कीटनाशकों का छिड़काव को सुनिश्चित करने का काम दिया गया।
यह भी पढ़ें: ‘लोगों तक जल्द से जल्द पहुंचाया जाए कल्याणकारी योजनाओं का लाभ’, बैठक में अधिकारियों को पंजाब मंत्री का निर्देश
989 गांवों में किसान जागरूकता अभियान शुरू
कृषि मंत्री ने बताया कि इस संदेश को जमीनी स्तर पर फैलाने के लिए, कृषि विभाग ने प्रमुख कपास जिलों के 989 गांवों में किसान जागरूकता अभियान शुरू किया है। इससे किसानों को कपास की खेती के तरीकों, अलग-अलग कपास कीटों और उससे बचने के लिए प्रभावी प्रबंधन के बारे में बताया जाएगा। कृषि मंत्री ने बताया कि गठित की गई टीम मुक्तसर साहिब, फाजिल्का, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, मानसा, बरनाला और संगरूर जिलों में तैनात रहेगी।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
20 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines