Punjab Agricultural Mechanization Scheme: पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। सीएम भगवंत मान का मानना है कि पंजाब एक कृषि प्रधान राज्य है, इसलिए राज्य के विकास के लिए किसानों का बहुत जरूरी है। इसी के तहत मान सरकार किसानों के विकास के लिए उन तक कृषि मशीनीकरण को तेजी पहुंचा रही है। मान सरकार अपने इस काम को और ज्यादा बढ़ाना चाहती है। इसके लिए मान सरकार ने कृषि मशीनीकरण योजना के तहत आवेदन करने को लेकर एक अपडेट जारी किया है। अब पंजाब के किसान इस योजना के तहत 13 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
डारेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर
पंजाब की कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने एक अधिसूचना जारी की है। जिसमें विभाग की तरफ से बताया है कि पंजाब के किसान कृषि मशीनीकरण पर उप मिशन (SMAM) योजना के तहत 13 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। योजना के तहत किसान अलग-अलग कृषि मशीनरी पर सब्सिडी का लाभ उठाने अप्लाए कर सकते हैं। डारेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए लाभार्थी किसानों को 21 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: CM भगवंत मान ने पूरा किया अपना वादा, अब 2 दिन जालंधर से चलेगी सरकार
इन चीजों की खरीद पर मिलेगी सब्सिडी
पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक किसान 13 अगस्त, 2024 तक विभाग के पोर्टल agrimachinerypb.com पर जा कर आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही मंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत किसानों को पैडी ट्रांसप्लांटर, डीएसआर सीड ड्रिल, पोटैटो डिगर, पोटैटो प्लांटर (ऑटोमेटिक/सेमी-ऑटोमेटिक), न्यूमेटिक प्लांटर, ऑयल मिल, मिनी प्रोसेसिंग प्लांट, फोरेज हार्वेस्टर, रोटावेटर, ट्रैक्टर ऑपरेटेड बूम स्प्रेयर, पीटीओ ऑपरेटेड बंड फॉर्मर और नर्सरी सीडर की खरीद पर सब्सिडी दी जा रही है।
संबंधित खबरें
एक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
18 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
20 hrs agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
1 day agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
1 day agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
2 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
3 days agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
3 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
6 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
6 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines