Punjab AAP MLA Death: पंजाब के लुधियाना वेस्ट से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई है। डिप्टी कमिश्नर जसकरन सिंह तेजा ने मामले की पुष्टि की और बताया कि गोली सिर में लगी है। उन्हें खून से लथपथ हालत में शुक्रवार देर रात DMCH लुधियाना लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके शव का पोस्टमार्टम किया गया है।
पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। उनकी पत्नी डॉ. सुखचैन कौर ने गोली चलने की आवाज सुनी थी और उन्होंने ही सबसे पहले विधायक पति को खून से लथपथ हालत में देखा था। उनके बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं। हालांकि गोली क्यों और कैसे लगी? अभी तक इस बारे में पता नहीं चला है, लेकिन बताया जा रहा है कि विधायक गोगी अपनी पिस्टल साफ कर रहे थे कि अचानक गोली चल गई, फिर भी हर एंगल से केस की जांच करेंगे।
पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पंजाब के DCP जसकरन सिंह तेजा ने कहा कि मौत कैसे-किन हालातों में हुई, अभी यह कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन परिवार के सदस्यों के अनुसार, उन्होंने गलती से खुद को गोली मार ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल प्राथमिक जांच में यही पता चला है कि पिस्टल साफ करते समय विधायक गोगी को गोली लगी, लेकिन सिर में कैसे लगी? यह बड़ा सवाल है।
कार्यक्रमों में शिरकत करके लौटे थे घर
गोगी की पत्नी सुखचैन ने पुलिस को बताया कि गोगी देर शाम ही घर आए थे। वे बुड्डा दरिया पर सांसद संत बलवीर सिंह सीचेवाल से मुलाकात करके आए थे। उन्होंने दिनभर में कई कार्यक्रमों में शिरकत की थी। घर आकर उन्होंने खाना बनवाया, इस बीच गोली चलने की आवाज सुनकर घर में अफरातफरी मच गई। उन्होंने पति गोगी को पूल के पास खून से लथपथ हालत में पड़े देखा। उन्होंने नौकर और सुरक्षाकर्मियों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन बचाया नहीं जा सका।
संबंधित खबरें
AAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
1 hr agoपंजाब में हॉकी विश्व कप की तैयारी, भारत ने जीती ट्रॉफी
5 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
20 hrs agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
1 day agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
1 day agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
2 days ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
2 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
3 days agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
3 days agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines