Punjab AAP MLA Dinesh Chaddha: पंजाब में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) और भाजपा के बीच जुबानी जंग का सिलसिला थमने का नाम भी नहीं ले रहा है। दरअसल, आम आदमी पार्टी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर पंजाब के ग्रामीण विकास फंड (RDF) को रोकने का आरोप लगाया है। AAP का कहना है कि केंद्र सरकार इंडायरेक्ट तरीके से पंजाब में मंडी व्यवस्था को खत्म करने की साजिश कर रही है। इसलिए अभी तक RDF के 7,000 करोड़ रुपये के लंबित फंड को रिलीज नहीं किया गया है। यह आरोप रोपड़ से AAP विधायक दिनेश चड्ढा ने लगाए हैं।
7,000 करोड़ रुपये रोके
AAP विधायक दिनेश चड्ढा ने मंगलवार को चंडीगढ़ के पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी, जिसमें उन्होंने कहा कि RDF का पैसा ग्रामीण इलाकों में सड़कों की मरम्मत और पंजाब में मंडियों के विकास के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन केंद्र सरकार की तरफ से ग्रामीण विकास कोष के 7,000 करोड़ रुपये रुके हुए हैं, यह सब एक साजिश के तहत किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: पंजाब में 3 दिन में 10 हजार से ज्यादा पुलिस अधिकारियों का तबादला, DGP का खुलासा
मंडी व्यवस्था को खत्म करने की साजिश
विधायक दिनेश चड्ढा ने कहा कि पहले भाजपा सरकार ने पंजाब में सरकारी मंडी व्यवस्था को खत्म करने के लिए 3 काले कानून लागू करने की कोशिश की थी। लेकिन इन कानूनों का पूरे भारत में विरोध हुआ, जिसके बाद उन्हें इन कानूनों को रद्द करना पड़ा। लेकिन भाजपा की मंशा अभी तक बदली नहीं है, भाजपा सरकार अब इंडायरेक्ट तरीके से पंजाब में सरकारी मंडी व्यवस्था और पंजाब मंडी बोर्ड को खत्म करना चाहती है। अब वह पंजाब के ग्रामीण इलाकों के विकास को रोक रही है। भाजपा की केंद्र सरकार ने आरडीएफ का पैसा रोक रखा है, जिसके कारण सड़कों की मरम्मत या निर्माण नहीं हो पा रहा है और मंडियों का विकास भी नहीं हो पा रहा है।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
21 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
2 days agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines