Punjab AAP Govt Targets BJP Central Govt: पंजाब की भगवंत मान सरकार इन दिनों धान की खरीद और लिफ्टिंग को लेकर काम कर रही है। इसके साथ ही राज्य सरकार भाजपा और केंद्र सरकार पर हमला भी बोल रही है। एक बार फिर से आम आदमी पार्टी ने धान की खरीद और लिफ्टिंग को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। हाल ही में आप सांसद मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि केंद्र सरकार ने पंजाब के किसानों को परेशान करने के लिए जानबूझकर गोदाम खाली नहीं करवाए। केंद्र सरकार सिर्फ किसान आंदोलन का बदला लेना चाहती है।
भाजपा ने जानबूझकर यह मुद्दा बनाया
मीडिया को संबोधित करते हुए मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि भारत सरकार की खाद्य आपूर्ति मंत्रालय नियमित रूप से हर साल मंडियों में नए अनाज आने से पहले ही FCI गोदामों से पुराना अनाज उठा लेते है। ताकि अनाज को शिफ्ट करने के लिए जगह खाली रहे। ये प्रोसेस एक-दो साल से नहीं, बल्कि दशकों से चलती आ रही है। लेकिन इस बार केंद्र सरकार ने पंजाब के किसानों को परेशान करने के लिए जानबूझकर गोदाम खाली नहीं करवाए। अब जब विवाद बढ़ गया है और केंद्र सरकार खुद को मुश्किल में आ रही है तो वह अपने मंत्री रवनीत बिट्टू के जरिए पंजाब के लोगों को गुमराह कर रही है। भाजपा ने जानबूझकर यह मुद्दा बनाया है।
यह भी पढ़ें: Punjab: अमृतसर जेल में महिला कैदियों के साथ जिला न्यायाधीश अमरिंदर सिंह ग्रेवाल ने मनाई दिवाली
कुंभकरण की नींद सोती रही केंद्र सरकार
मलविंदर सिंह कंग ने भाजपा नेताओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या भाजपा चाहती है कि पंजाब के मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री से गोदाम खाली करवाने की भीख मांगे। अगर वह यही चाहते हैं तो उन्हें खुलकर कहना चाहिए कि सीएम को मामले को सुलझाने के लिए प्रधानमंत्री से भीख मांगनी पड़ेगी। उन्होंने बताया कि मार्च से ही पंजाब का खाद्य आपूर्ति विभाग FCI और केंद्रीय मंत्रालय को पत्र लिखकर अनाज उठाने का अनुरोध कर रहा है। लेकिन केंद्र सरकार 9 महीने तक कुंभकरण की नींद सोती रही है।
संबंधित खबरें
करतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
7 hrs agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
17 hrs agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
1 day ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
1 day agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
2 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
4 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
4 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
4 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
4 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines