---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

विकास क्रांति रैली को सफल बनाने के लिए कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने लोगों का किया धन्यवाद

Brahm Shankar Jimpa: कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने विकास क्रांति रैली की कामयाबी के लिए सभी साथियों का तह-ए-दिल से धन्यवाद किया है। उन्होंने 867 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करने के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवतमान का भी शुक्रिया अदा किया है।

---विज्ञापन---

Punjab: हलका होशियारपुर के विधायक और कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने विकास क्रांति रैली की कामयाबी के लिए सभी साथियों का तह-ए-दिल से धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि होशियारपुर में विकास क्रांति रैली में इतनी बड़ी तादाद में हिस्सा लेने वाले सभी मंत्रियों, विधायकों, नेता साहिबानों और वालंटियर साथियों की तरफ से दिए सहयोग के लिए वह हमेशा आभारी रहेंगे।

होशियारपुर में तरक्की का एक नया अध्याय लिखा गया

जिम्पा ने कहा कि 18 नवंबर, 2023 के दिन होशियारपुर में तरक्की का एक नया अध्याय लिखा गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी और पंजाब के लोकप्रिय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जी द्वारा 867 करोड़ रुपए के परियोजनाओं से इलाके की छवि बदलेगी।

---विज्ञापन---

ब्रह्म शंकर जिम्पा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान का धन्यवाद किया

कैबिनेट मंत्री जिम्पा ने 867 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करने के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवतमान का भी शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्वीटर) पर लिखा, ”होशियारपुर के निवासियों की ओर से, मैं पंजाब के प्रिय मुख्यमंत्री @BhagwantMann
और दिल्ली के सीएम @ArvindKejriwal जी को धन्यवाद देता हूं।”

---विज्ञापन---

उन्होंने ये भी कहा कि 867 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करके दोआब की धरती, विशेषकर होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रगति का एक नया अध्याय लिखा गया है।

---विज्ञापन---

First published on: Nov 18, 2023 08:36 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola