मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री काली माता मंदिर में टेका माथा, राज्य की शांति और तरक्की के लिए की प्रार्थना

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पटियाला स्थित श्री काली माता मंदिर में माथा टेका और राज्य की अमन, तरक्की और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उन्होंने मंदिर विकास कार्यों की समीक्षा भी की और लोगों की सेवा में समर्पण दोहराया।

SOURCE- NEWS 24

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज श्री काली माता मंदिर में माथा टेका और राज्य की और अधिक मिशनरी भावना एवं समर्पण के साथ सेवा करने के लिए माता रानी से आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री दोपहर बाद श्री काली माता मंदिर पहुंचे और उन्होंने कहा कि वह परमात्मा के आशीर्वाद से लोगों की इच्छाओं पर खरा उतरने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे तथा सरकार द्वारा जन-हितैषी और विकास-मुखी नीतियों को लागू करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब की सांस्कृतिक राजधानी पटियाला में स्थित श्री काली माता मंदिर उत्तर भारत के पवित्र और ऐतिहासिक मंदिरों में से एक है।

विज्ञापन

भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह मंदिर पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और शाही संरक्षण का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि उन्होंने आज राज्य के अमन, तरक्की और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

विज्ञापन

मंदिर कमेटी संग की मीटिंग

मुख्यमंत्री ने मंदिर की नवनियुक्त प्रबंधक कमेटी से भी विस्तार से मीटिंग की और इमारत में चल रहे विकास कार्यों संबंधी विचार विमर्श किया। उन्होंने कमेटी को इस नेक कार्य को पूरा करने में पूरा समर्थन और सहयोग देने का भरोसा दिया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार इस पवित्र स्थान के विकास के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।

विज्ञापन

राज्य के लोगों के लिए की प्रार्थना

मुख्यमंत्री मान ने प्रार्थना की और राज्य के लोगों की पूरी ईमानदारी के साथ सेवा करने के लिए शक्ति प्रदान करने का आशीर्वाद मांगा। उन्होंने माता रानी से आशीर्वाद मांगा कि वे जाति, रंग, नस्ल और धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर लोगों की सेवा कर सकें ताकि खुशहाल समाज का निर्माण हो सके। भगवंत सिंह मान ने कहा कि समाज में प्यार, भाईचारा और सद्भावना जैसी मूल्यों को हर हाल में बनाए रखा जाएगा और यह हमारी सरकार की हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

माता रानी को दिया धन्यवाद

इस दौरान मुख्यमंत्री ने पंजाब के लोगों की पूरी गंभीरता, समर्पण और वचनबद्धता के साथ सेवा करने का अवसर देने के लिए माता रानी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए प्रेरणा और सकारात्मकता का स्रोत इस पवित्र स्थल पर आकर वह स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस करते हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वे यहां राज्य, उसकी शांति और तरक्की, जिसके लिए हमारी सरकार पूरी तरह वचनबद्ध है, के लिए प्रार्थना करने आए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ