Punjab 12th Result 2026: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने आखिरकार कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. लंबे समय से अपने नतीजों का इंतजार कर रहे राज्य के लाखों छात्रों और अभिभावकों के लिए यह बड़ी राहत की खबर है. अब विद्यार्थी आसानी से पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. इस बार परीक्षाएं मार्च 2026 में राज्यभर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं, जिसमें इस साल 2.65 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था. रिजल्ट जारी होते ही छात्रों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है, वहीं कई छात्र अब अपने करियर और आगे की पढ़ाई की तैयारी में जुट गए हैं.
यह भी पढ़ें: PSEB 12th Result 2026 OUT: पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट हुआ जारी, यहां डायरेक्ट लिंक pseb.ac.in पर करें चेक
इस साल किसने किया टॉप?
इस साल पंजाब बोर्ड 12वीं में मानसा जिले की सुपनीत कौर ने टॉप किया है. गुरु नानक आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चोहला साहिब (मानसा) की छात्रा सुपनीत ने 12वीं के बोर्ड में 500 में से 500 नंबर हासिल किए हैं. उनकी इस सफलता से न सिर्फ उनका परिवार बल्कि पूरे शहर का नाम रोशन हुआ है. दूसरे स्थान पर लुधियाना की सुहानी चौहान हैं और तीसरे स्थान पर लुधियाना की ही दिवांशी रही हैं. इन तीनों छात्राओं के 500 में से 500 मार्क्स आए हैं, सुपनीत कौर साइंस स्ट्रीम की स्टूडेंट हैं जबकि सुहानी और दिवांशी आर्ट्स स्ट्रीम की छात्रा हैं.
पिछले साल की बात करें, तो 2025 में Ekampreet Singh ने 100% अंक हासिल कर कॉमर्स स्ट्रीम में टॉप किया था. वहीं Ravi Uday Singh ने नॉन-मेडिकल स्ट्रीम में दूसरा स्थान हासिल किया था और Ashwini ने मेडिकल स्ट्रीम में तीसरा स्थान पाया था.
कहां-कहां चेक कर सकते हैं रिजल्ट
छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट PSEB (pseb.ac.in) पर जाकर देख सकते हैं. इसके अलावा DigiLocker और UMANG app के जरिए भी रिजल्ट उपलब्ध रहेगा. जिन छात्रों के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, वे SMS के माध्यम से भी अपना परिणाम चेक कर सकते हैं.
ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक
- रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले PSEB की वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं और ‘Results’ सेक्शन पर क्लिक करें.
- इसके बाद ‘Senior Secondary (10+2) Examination Result 2026’ लिंक चुनें.
- अब अपना रोल नंबर दर्ज करें (या कुछ मामलों में नाम से भी सर्च कर सकते हैं) और ‘Submit’ बटन दबाएं.
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे आप डाउनलोड करके प्रिंट भी निकाल सकते हैं, ताकि भविष्य में काम आ सके.
यह भी पढ़ें: भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर
संबंधित खबरें
पंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
5 hrs ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
17 hrs agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
2 days agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
2 days ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
2 days agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
3 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
3 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
3 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines