पुलिस के सामने पेश नहीं हुए प्रताप बाजवा, ग्रेनेड वाले बयान पर बुरे फंसे कांग्रेस नेता

पंजाब के नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा आज पुलिस के समन पर थाने नहीं पहुंचे। उन पर बीएनएस की धारा में मामला दर्ज हुआ है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि पंजाब में 50 ग्रेनेड आए थे, जिसमें से 18 इस्तेमाल हो चुके हैं।

Pratap Bajwa Grenade controversy

Pratap Bajwa

विज्ञापन

पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप बाजवा आज मोहाली पुलिस के सामने पेश नहीं हुए। मोहाली स्टेट साइबर क्राइम पुलिस थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने उनके खिलाफ बीएनएस की धारा 197 (1) (डी) और 353 (2) के तहत मामला दर्ज किया था। ऐसे में पुलिस ने उनको आज 12 बजे पेश होने के लिए बुलाया था। इस पर बाजवा के वकीलों ने आज मोहाली पहुंचकर कहा कि वह आज पेश नहीं हो सकते है। उनको एक दिन का समय दिया जाए। वहीं अधिकारियों ने भी इस पर सहमति जताई है। विधायकों ने तर्क देते हुए कहा कि उन्हें समन देर रात में मिला जबकि उनका आज का कार्यक्रम पहले से तय है। ऐसे में वे कल पुलिस के समक्ष हाजिर होंगे।

पूछताछ करने पहुंची थी पुलिस

कांग्रेस के विधायकों ने इस कार्रवाई को गलत बताया है। पूर्व डिप्टी सीएम और सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सरकार को लॉरेंस के इंटरव्यू पर घेरते हुए सवाल पूछा। बता दें कि बाजवा ने एक निजी चैनल के कार्यक्रम में कहा था कि पंजाब में 50 ग्रेनेड आए थे, जिसमें से 18 इस्तेमाल हो चुके हैं, जबकि 32 बाकी हैं। हालांकि इस इंटरव्यू का टीजर टीवी पर चला था शो का टेलीकास्ट होना बाकी था। लेकिन सरकार ने इससे पहले ही संज्ञान ले लिया।

विज्ञापन

जानकारी दें वरना एक्शन होगा

पुलिस दोपहर 12 बजे उनके सेक्टर 8 स्थित घर पहुंची। इस दौरान बाजवा से ग्रेनेड मामले में उनका सोर्स पूछा गया। वह करीब 15 मिनट तक वहां रही। मीडिया से बातचीत में पुलिस ने कहा कि बाजवा सहयोग नहीं कर रहे हैं। इसके बाद शो का टेलीकास्ट हुआ तो उन पर मामला दर्ज हुआ। इस मामले में सीएम भगवंत मान का बयान भी सामने आया है। सीएम ने कहा कि बाजवा के पास यह सूचना कहां से आई? पाकिस्तान से उनके कौनसे कनेक्शन हैं कि वहां के आतंकी उन्हें फोन कर बता रहे हैं कि उन्होंने कितने बम भेजे हैं?

ये सूचना न तो इंटेलिजेंस के पास है और न ही केंद्र सरकार के पास है लेकिन विपक्ष के बड़े नेता के पास यह सूचना कहां से आई? उन्होंने कहा कि अगर वे जानकारी नहीं देंगे तो उन पर एक्शन लिया जाएगा। अगर ये बात झूठ है तो वे पंजाब में दहशत फैलाना चाहते हैं?

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ