सुखपाल खैरा की गिरफ्तारी पर सियासत, राहुल गांधी बोले- सत्ता का दुरुपयोग और प्रतिशोध का सबूत है कार्रवाई
Edited By Pooja Mishra

Edited By Pooja Mishra

Politics Reaction On MLA Sukhpal Singh Khehra Arresting: पंजाब के कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को 8 साल पुराने मादक पदार्थ मामले में गुरुवार की सुबह गिरफ्तार किया गया है। सुखपाल सिंह खैरा की इस गिरफ्तारी को लेकर पंजाब में सियासत एक बार फिर से गर्म हो गई है। अब मामले पर कांग्रेस और ‘आप’ की तरफ से पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। जिसमें दोनों पार्टियों एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करती दिखाई दें रही हैं।
https://twitter.com/INCIndia/status/1707263438605762868?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1707263438605762868%7Ctwgr%5E8190c72a8bc4a7f033b47d253c55f4b59e9f4b2e%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.kisantak.in%2Fnews%2Fstory%2Fsukhpal-singh-khaira-farmers-leader-and-congress-mla-from-punjab-arrested-in-ndps-case-685644-2023-09-28
कांग्रेस पार्टी सुखपाल सिंह खैरा की इस गिरफ्तारी को बदले की कार्रवाई बता रही है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रियां देते हुए अपने X हैंडल से ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने खैरा को टैग करते हुए लिखा- “अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के चेयरमैन सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी, सत्ता के दुरुपयोग और प्रतिशोध का एक सबूत है। अन्याय के खिलाफ उनकी बुलंद आवाज़ को दबाने की इस ओछी साजिश के विरोध में उनके साथ पूरा कांग्रेस परिवार खड़ा है। हम झुकने को तैयार नहीं हैं, रुकने को तैयार नहीं हैं। हम लड़ेंगे और जीतेंगे।”
वहीं, कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार इस गिरफ्तारी के जरिए से लोगों को जरूरी मुद्दे से भटकाने की कोशिश कर रही है।
यह भी पढ़ें: पर्सनल सेक्रेटरी से तस्करों से बात करने का आरोप… कौन हैं विधायक सुखपाल खैरा, जिन्हें सुबह-सुबह उठा ले गई पुलिस?
वहीं, सुखपाल सिंह खेहरा की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी का कहना है कि राज्य में सिर्फ कानून अपना काम रही है। आप प्रवक्ता मलविंदर सिंह कांग ने कहा कि गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित नहीं थी बल्कि ठोस सबूतों और गहन जांच पर आधारित थी। इसके अलावा ‘आप’ के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार गुप्ता ने कहा कि सुखपाल सिंह खैरा नशे के कारोबारी हैं। पंजाब में कानून अपना काम अच्छे से कर रही है।
बता दें कि, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को 2015 के मादक पदार्थ मामले के संबंध में पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खैरा के एक परिवार के एक सदस्या ने सोशल मीडिया पर विधायक की गिरफ्तारी का लाइव वीडियो दिखाया। इस वीडियो में पुलिस खैरा को पकड़ने के लिए उनके घर पहुंची, इस दौरान पुलिस के साथ विधायक की बहस भी करते दिखाई दिये। बहस के दौरान विधायक पुलिस से गिरफ्तारी वारंट दिखाने और उनकी पहचान बताने के लिए भी कहते दिखाई दे रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: