Politics: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी महारानी परनीत कौर को कांग्रेस ने पार्टी से बाहर कर दिया है। परनीत कौर पटियाला से कांग्रेस सांसद हैं। उन पर पंजाब में भाजपा को लाभ पहुंचाने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप है। पार्टी की तरफ से परनीत कौर को नोटिस दिया गया है। तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया है।
तारिक अनवर ने जारी की चिट्ठी
AICC की डिसिप्लिनरी एक्शन कमेटी (DAC) के अध्यक्ष तारिक अनवर ने इस बाबत चिट्ठी जारी कर दी है। उन्होंने कहा, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमृंदर सिंह राजा ने शिकायत की थी कि पटियाला सांसद पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं। यह सबकुछ वह भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए कर रही हैं। कई सीनियर नेताओं ने भी परनीत कौर की शिकायत की थी। DAC ने जांच के बाद परनीत कौर को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है।
सांसद परनीत कौर को कारण बताओे नोटिस जारी किया गया है। उन्हें पार्टी से क्यों न निकाला जाए, इसका जवाब तीन दिन के भीतर मांगा गया है।
कांग्रेस की तरफ से जारी सस्पेंशन लेटर।
अमरिंदर सिंह को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाए जाने की चर्चा
कैप्टन अमरिंदर सिंह को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाए जाने की चर्चा है। हालांकि अमरिंदर सिंह ने इन अटकलों पर विराम लगाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा, मैं इस बारें में कुछ नहीं जानता। किसी ने भी मुझसे कोई बात नहीं की है। मैंने नरेंद्र मोदी से कहा था कि मैं उनके साथ हूं। जहां वह चाहते हैं, मैं वहां रहूंगा।’
बता दें कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी अपने पद से हटने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। भगत सिंह कोश्यारी को 2019 में महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया था।
2021 में अमरिंदर सिंह ने छोड़ा था कांग्रेस
बता दें कि कैप्टर अमरिंदर सिंह ने पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले 2021 में कांग्रेस छोड़ दिया था। फिर सितंबर 2022 में भाजपा जॉइन की थी। साथ ही अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस को भाजपा में विलय कर दिया था। उनके साथ बेटा रंधीर सिंह, बेटी जय इंदर कौर और पोता निर्वान सिंह ने भाजपा की सदस्यता ली थी। लेकिन सांसद पत्नी परनीत कौर ने कांग्रेस से इस्तीफा देने में कोई रुचि नहीं दिखाई थी।
कैप्टन अमरिंदर सिंह से जब पत्नी के भाजपा में न आने का कारण पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया था कि जरूरी नहीं कि पति जहां जाए पत्नी भी उसका अनुशरण करे। फिलहाल तभी से ही पंजाब में कांग्रेसी नेताओं ने परनीत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।
यह भी पढ़ें: राज्यपाल बनाए जाने की अटकलों पर कैप्टन अमरिंदर सिंह का बड़ा बयान, कहा-‘जहां पीएम चाहेंगे, मैं रहूंगा..
संबंधित खबरें
पंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
8 hrs agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
15 hrs agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
1 day agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
1 day agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
2 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
2 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
3 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
5 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
5 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines