अमित पांडेय
Police Drug Free Punjab Campaign, फिरोजपुर: पंजाब की मान सरकार राज्य को नशामुक्त बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम कर रही है। सीएम मान के दिशा-निर्देश के अनुसार पुलिस नशामुक्त पंजाब मुहिम के अंतर्गत अब तक भारी मात्रा में नशीले पदार्थों के कई जखीरों को पकड़ा है। इसी मुहिम के तहत गुरुवार को भी पंजाब पुलिस ने सरहद पार से आए नशीले पदार्थों की एक बड़ी खेप को पकड़ा है। इसके साथ ही पुलिस ने 2 नशा तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। इसी साथ पुलिस ने पाकिस्तान आधारित नशा तस्करों की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है।
पाक के नापाक इरादे नाकाम
पंजाब पुलिस के डायरेक्टर जनरल (DGP) गौरव यादव ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पाकिस्तान की तरफ से काफी बड़ी मात्रा में हेरोइन खेप भारत की सीमा में भेजी जाने वाली है। सूचना मिलते ही पुलिस ने इस पर काम शुरु कर दिया। इसके लिए काउन्टर इंटेलिजेंस फिरोजपुर की पुलिस टीमों किला चौक इलाके में एक गुप्त ऑपरेशन चलाया। ऑपरेशन के दौरान पुलिस सरहदी क्षेत्र से हेरोइन की खेप के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें: पंजाब में SYL विवाद गहराया, अकालियों का खुलासा- देवीलाल की दोस्ती के कारण ही मिला था पानी
करोड़ों की हेरोइन जब्त
इन दोनों तस्करों की पहचान गुरबिन्दर सिंह उर्फ बिन्दर और कुलवंत सिंह उर्फ कांता के रूप में हुई है, जो तरनतारन जिला के मल्लन गांव के रहने वाले हैं। पुलिस इन तस्करों के पास से 16 पैकेट हेरोइन, जिसका वजन 12 किलो है, एक स्विफ्ट डिज़ायर कार बरामद हुई है। जब्त किए गए हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ो में है।
आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी नशा तस्करी के धंधे में पिछले काफी समय से सक्रिय है। AIG काउन्टर इंटेलिजेंस फिरोजपुर लखबीर सिंह ने बताया कि इस मॉड्यूल में शामिल बाकी लोगों का पता लगाया जा रहा है और आगे की जांच जारी है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।
संबंधित खबरें
AAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
5 hrs agoपंजाब में हॉकी विश्व कप की तैयारी, भारत ने जीती ट्रॉफी
10 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
1 day agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
1 day agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
2 days agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
2 days ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
2 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
3 days agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
4 days agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines