PM Modi Punjab Visit: पंजाब में बाढ़ ने हाहाकार मचा रखा है। बाढ़ से 46 लोगों की मौत हो चुकी है और लाखों लोग प्रभावित हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब का दौरा करने वाले हैं। पीएम मोदी 9 सितंबर को पंजाब जाएंगे और बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। वह गुरदासपुर जाकर जमीनी स्तर पर हालात देखेंगे। जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी इस दौरान कई गांवों को गोद ले सकते हैं। बता दें कि पंजाब में मची तबाही से 3.50 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। पंजाब के अलावा पीएम मोदी उत्तराखंड और हिमाचल का भी दौरा कर सकते हैं।
बड़े पैकेज की घोषणा संभव
पीएम मोदी पंजाब दौरे के दौरान किसी बड़े पैकेज की घोषणा कर सकते हैं। बाढ़ पीड़ितों के लिए आर्थिक पैकेज या मुआवजे की घोषणा की जा सकती है। गौरतलब है कि पंजाब में 17 अगस्त को बाढ़ आई थी। प्रदेश को अब तक 13 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। हजारों गांव पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं। खेत-खलिहान बर्बाद हैं। पंजाब सरकार की ओर से केंद्र से वित्तीय सहायता मुहैया कराने की मांग की गई है। सरकार की ओर से 60 हजार करोड़ के फंड की मांग की गई है।
ये भी पढ़ें: पंजाब में 139 राहत कैंप जारी, 6121 प्रभावित लोग कर रहे हैं बसेरा: हरदीप सिंह मुंडियां
23 जिलों को बाढ़ ने किया प्रभावित
अभी के हालातों की बात करें तो लुधियाना में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। यहां सतलुज नदी पर बना बांध टूट गया। इसके बाद पानी खेतों में पहुंच गया। एनडीआरएफ और सेना ने राहत और बचाव के लिए मोर्चा संभाला हुआ है। राज्य के 23 जिले पूरी तरह से डूब गए हैं। अमृतसर के साथ ही तरनतारन, लुधियाना, जालंधर, गुरदासपुर, होशियारपुर और बरनाला में बाढ़ ने तबाही मचाई है। इसी के साथ फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, मोगा, फाजिल्का, कपूरथला, बठिंडा, फरीदकोट, मलेरकोटला, मानसा, रूपनगर, संगरूर, SAS नगर, पठानकोट, पटियाला, श्री मुक्तसर साहिब और SBS नगर के गांवों को बाढ़ ने प्रभावित किया है।
ये भी पढ़ें: प्रचंड हवाएं, भयंकर बारिश, घुटनों तक पानी… 5 पॉइंट में जानें पंजाब में बाढ़ से कैसे हैं हालात?
कई राज्यों ने भेजी मदद
पंजाब के लिए कई राज्यों ने मदद के हाथ बढ़ाए हैं। दिल्ली और हरियाणा सरकार ने 5-5 करोड़ रुपये की मदद की घोषणा की है। इसी के साथ बॉलीवुड भी पंजाब की मदद के लिए आगे आया है। सलमान खान फाउंडेशन की ओर से राहत कार्य के लिए 5 नावों की व्यवस्था की गई है। अक्षय कुमार ने 5 करोड़ रुपये की मदद दी है। वहीं सोनू सूद ने बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजी है। इसी के साथ उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा मदद करने की अपील की है।
संबंधित खबरें
हत्या के 26 दिन बाद झोटा का अंतिम संस्कार, लोगों ने नम आखों से दी विदाई
4 hrs ago5 मर्डर, 30 FIR... पढ़ें इथियोपिया से डिपोर्ट गैंगस्टर की क्राइम हिस्ट्री
9 hrs agoAAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
1 day agoपंजाब में हॉकी विश्व कप की तैयारी, भारत ने जीती ट्रॉफी
1 day ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
2 days agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
2 days agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
3 days agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
3 days ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
3 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines