PM Modi Security Lapse In Punjab : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा चूक से जुड़े मामले में रविवार को बड़ा एक्शन हुआ है. इस केस में पंजाब के 7 पुलिस अफसर नप गए हैं. 5 फरवरी 2022 को पीएम नरेंद्र मोदी का काफिला सड़क रास्ते से बठिंडा से फिरोजपुर जा रहा था. रास्ते में उनके काफिले के सामने किसान आए गए और सड़क पर जाम लगा दिया. इसके बाद फिरोजपुर के प्यारेआणा फ्लाईओवर पर 20 मिनट तक रुकने के बाद पीएम मोदी का काफिला वापस लौट गया.
यह भी पढ़ें : PM मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक, वाराणसी में काफिले में गाड़ी के आगे कूदा युवक
ये पुलिस अफसर हुए सस्पेंड
पंजाब में पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले में बठिंडा के एसपी समेत 7 पुलिस अफसर निलंबित कर दिए गए हैं. इस मामले में बठिंडा एसपी गुरबिंदर सिंह, डीएसपी परसन सिंह, डीएसपी जगदीश कुमार, इंस्पेक्टर तेजिंदर सिंह, इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह, इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह और एएसआई राकेश कुमार को सस्पेंड किया गया है.
News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
जांच कमेटी ने केंद्र और SC को सौंपी अपनी रिपोर्ट
पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा चूक के मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने एक कमेटी बनाई थी. इस मामले में कमेटी ने पंजाब के तत्कालीन मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी और डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय को दोषी पाया और अपनी जांच रिपोर्ट केंद्र सरकार एवं सुप्रीम कोर्ट को सौंप दी है.
यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार के सामने अचानक कूद गई महिला, Video
पंजाब सरकार ने की कार्रवाई
जांच रिपोर्ट मिलने के बाद केंद्र की मोदी सरकार ने सितंबर 2022 में दोषी अफसरों के खिलाफ एक्शन के लिए पंजाब सरकार को चिट्ठी लिखी थी. इसके एक साल के बाद पंजाब सरकार ने दोषियों पर कार्रवाई करते हुए 7 पुलिस अफसरों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है.
संबंधित खबरें
बिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
5 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
8 hrs agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
1 day agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
1 day agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
2 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
2 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
3 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
3 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
4 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines