हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

PM Modi Security Breach Case: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिया कार्रवाई का निर्देश, तत्कालीन DGP पर भी गिरेगी गाज!

विज्ञापन

PM Modi Security Breach Case: जनवरी 2022 में पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में सेंध मामले में जिम्मेदार पुलिस अफसरों पर कार्रवाई को हरी झंडी मिल गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने सरकार ने तत्कालीन डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय, फिरोजपुर के तत्कालीन DIG इन्द्रबीर सिंह, तत्कालीन एसएसपी हरमनदीप हंस के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से घटना की विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट मांगे जाने के कुछ दिनों बाद पंजाब सरकार की ओर से ये कदम उठाया गया है। बता दें कि जनवरी 2022 में पीएम मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान, कुछ प्रदर्शनकारियों ने एक सड़क को अवरुद्ध कर दिया था। प्रधानमंत्री 15-20 मिनट तक फ्लाईओवर पर फंसे रहे थे। यह प्रधानमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक थी।

बता दें कि फ्लाईओवर पर फंसे रहने के कारण पीएम मोदी को अपना कार्यक्रम रद्द करना पड़ा था। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का ये मामला सुप्रीम कोर्ट तक गया था और जांच कमेटी गठित की गई थी। जांच कमेटी के आधार पर ही अब ये कार्रवाई की जा रही है।

जांच कमेटी की रिपोर्ट में क्या कहा गया था?

सुप्रीम कोर्ट ने मामले की जांच के लिए 5 सदस्यों की एक कमेटी गठित की थी। कमेटी की अगुवाई रिटायर्ड जस्टिस इंदु मल्होत्रा कर रहे थे। जांच कमेटी की ओर से करीब छह महीने पहले पेश की गई रिपोर्ट में राज्य के तत्कालीन मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी, पुलिस प्रमुख एस चट्टोपाध्याय समेत अन्य शीर्ष के अफसरों को सूरक्षा में चूक के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था। बता दें कि घटना के वक्त राज्य में कांग्रेस की सरकार थी और चरणजीत सिंह चन्नी मुख्यमंत्री थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें