PM Narendra Modi: 13 मई की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के आदमपुर एयरबेस का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय वायुसेना के कर्मियों से मुलाकात की और हाल के घटनाक्रमों पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। प्रधानमंत्री ने वायुसेना के जवानों से बातचीत भी की और उनकी बहादुरी की तारीफ भी की। आज जवानों से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने एक खास टोपी पहनी थी। यह टोपी एयर कमांड की थी। आखिर उनकी इस टोपी पहनने के पीछे क्या खास बात छिपी थी?
क्या खासियत है इस टोपी की?
प्रधानमंत्री द्वारा पहनी गई यह टोपी सिर्फ सैन्य प्रतीक नहीं है। एयर कमांड की यह टोपी दर्शाती है कि भारत की रक्षा तैयारियां, नेतृत्व और शत्रुओं के सामने मजबूती से खड़े होने का दृढ़ संकल्प है। सैन्य टोपी पहनना देश की सेना का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ वहां की सैन्य शक्ति दिखाना भी होता है। हालांकि, पीएम मोदी पहले भी कई बार ऐसी टोपियां पहन चुके हैं। मगर इस बार एयर कमांड की टोपी पहनकर पीएम मोदी ने सैनिकों को बताया है कि सरकार भी उनकी वीरता को महत्व देती है।
ये भी पढ़ें- आदमपुर एयरबेस पर जवानों से मिले पीएम मोदी, पाक ने इसी पर हमले का किया था झूठा दावा
क्यों महत्वपूर्ण था दौरा?
हाल ही में भारत-पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव और ऑपरेशन सिंदूर के मद्देनजर यह दौरा विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आदमपुर एयरबेस भारत का दूसरा सबसे बड़ा वायुसेना अड्डा है। बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव का केंद्र भी आदमपुर एयरबेस रहा है।
ऑपरेशन सिंदूर से आतंकी ठिकानों को किया था तबाह
10 मई को पाकिस्तान द्वारा इस एयरबेस पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए गए थे, जिसके जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले कर उन्हें तबाह कर दिया। भारतीय अधिकारियों ने आदमपुर में स्थित S-400 वायु रक्षा प्रणाली को पूरी तरह सुरक्षित बताया है और पाकिस्तान के दावों को खारिज करते हुए इसे एक “दुष्प्रचार अभियान” करार दिया।
आज इसी इस एयरबेस से पीएम की जो वीडियो सामने आया है, उसमें S-400 और राफेल विमान कॉम्बैट पोजीशन में तैयार नजर आ रहे हैं-जो पाकिस्तान के इसको डैमेज किए जाने के दावे को धज्जियां उड़ा देता है।
ये भी पढ़ें- मुंबई CSMT स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, रेलवे ट्रेक पर गिरी सफाई की मशीन
संबंधित खबरें
पंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
1 day agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
1 day agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
1 day agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
2 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
2 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
2 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
3 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
6 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
6 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines