हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पालतू पिटबुल भी खतरनाक, पटियाला में किराए के लिए घर देखने गए दंपत्ति पर किया हमला

Pitbull Attack: पटियाला में किराए का घर देखने पहुंचे पति-पत्नी पर पालतू पिटबुल ने अचानक हमला कर दिया. इस खौफनाक हमले में प्रोफेसर पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनकी प्लास्टिक सर्जरी करनी पड़ी. बैंक मैनेजर पति भी बुरी तरह जख्मी हुए हैं.

विज्ञापन

Pitbull Attack: पंजाब के पटियाला में पालतू कुत्ते के हमले की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. घूमन नगर इलाके में किराए का मकान देखने पहुंचे एक दंपत्ति पर पालतू पिटबुल ने अचानक हमला कर दिया. कुत्ते ने महिला को बुरी तरह नोच डाला, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी प्लास्टिक सर्जरी की गई है. वहीं पत्नी को बचाने के चक्कर में पति भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

किराए का मकान देखने गए थे पति-पत्नी

जानकारी के अनुसार, एक निजी बैंक में मैनेजर अंकित सभ्रवाल और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर उनकी पत्नी शेफली सभ्रवाल घूमन नगर में एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ मकान देखने गए थे. जानकारी के अनुसार, एक निजी बैंक में मैनेजर अंकित सभ्रवाल और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर उनकी पत्नी शेफली सभ्रवाल घूमन नगर में एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ मकान देखने गए थे. कथित सीसीटीवी फुटेज में कुत्ता दंपति पर हमला करते हुए दिखाई दे रहा है, जबकि आसपास के निवासी उसे भगाने के लिए पुरजोर प्रयास कर रहे हैं. दंपति को जानवर से बचने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है.एक महिला हाथ में लाठी लेकर घर से बाहर आती है और कुत्ते को रोकने की कोशिश करती है, लेकिन असफल रहती है. तभी दो-तीन और लोग लाठियाँ लेकर आते हैं और किसी तरह घायल दंपति को जानवर से दूर खींचने में कामयाब हो जाते हैं.

सिरमौर में तेंदुए का आतंक! आधी रात घर में घुसकर बनाया शिकार, CCTV में कैद हुआ हमले का VIDEO

विज्ञापन

पत्नी को बचाते समय अंकित के पैरों और पीठ पर भी कुत्ते ने गहरे घाव कर दिए। सीसीटीवी वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पास के लोग लाठियां लेकर कुत्ते को भगाने की कोशिश करते हैं। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने दंपत्ति को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया। घायल अंकित सभ्रवाल ने बताया, “मेरे पूरे शरीर पर टांके लगे हैं और मेरी पत्नी के हाथों-पैरों की सर्जरी हुई है। मालिक के कहने के बावजूद कुत्ता नहीं रुका। हमें इंसाफ चाहिए।”

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पटियाला पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. डीएसपी जंगजीत रंधावा ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 291 के तहत मामला दर्ज किया जाएगा.

विज्ञापन

इस घटना के बाद पटियाला के मेयर कुंदन गोगिया ने कहा कि शहर में आक्रामक नस्ल के कुत्तों को पालने पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव नगर निगम की बैठक में लाया जाएगा. पुलिस भी खतरनाक कुत्तों की नस्लों की जांच और सत्यापन के लिए 15 अगस्त के बाद विशेष अभियान चला सकती है.

सुखबीर सिंह बादल पर निहंग सिख ने किया जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती, सुरक्षाकर्मी भी घायल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola