Pink Worm Attack on Cotton Crop in Punjab, चंडीगढ़: पंजाब में नरमा की फसल पर गुलाबी सुंडी के हमले ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। इसी के साथ इन हालात से निपटने के लिए प्रदेश के कृषि विभाग ने भी कमर कस ली है। पंजाब कृषि और किसान कल्याण विभाग ने अपने तमाम अफसरों की इस महीने की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। यहां तक कि सरकार आदेश के मुताबिक शनिवार और रविवार को भी छुट्टी नहीं मिलने वाली। इन 15 दिन को बहुत ही अहम बताते हुए निर्देश में यह भी साफ किया गया है कि अगर किसी अफसर ने लापरवाही बरती तो उसकी खैर नहीं है।
मिली जानकारी के अनुसार शुरुआती तौर पर बठिंडा जिले के कुछ गांवों में नरमे की फसल पर गुलाबी सुंडी के हमले की सूचनाएं थी। इसके बाद प्रदेश के कृषि और किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बठिंडा और पड़ोस के तीन अन्य जिलों में श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का और मानसा में चार सीनियर अधिकारी तैनात कर दिए। इन अफसरों को खेतों का दौरा करके किसानों को गुलाबी सुंडी के हमले की रोकथाम संबंधी सलाह देने के साथ-साथ फील्ड में तैनात टीमों की निगरानी करने का निर्देश जारी किया गया है।
मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने इन चारों जिलों में तैनात विभाग के तमाम अफसरों और कर्मचारियों की इस महीने के अंत तक छुट्टियां भी रद्द कर दी हैं। 1 अगस्त 2023 तक कपास पट्टी में रहने के हुक्म जारी करते हुए अगले 15 दिन को बहुत ही महत्वपूर्ण बताया गया है। उन्होंने कहा है कि अगर किसी भी अधिकारी या कर्मचारी ने किसी भी तरह की ढील बरती तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
नकली कीटनाशक बेचने वालों पर भी रहेगी नजर
उधर, गुलाबी सुंडी से निपटने के लिए कृषि और किसान कल्याण विभाग के इस अभियान में कामयाबी के मकसद से राज्य में नकली कीटनाशक बेचने वालों पर कड़ी निगरानी का आदेश जारी किया गया है। मंत्री खुड्डियां ने कहा कि ऐसे मामलों में कंपनियों और विक्रेताओं को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
संबंधित खबरें
एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
6 hrs agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
15 hrs agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
1 day agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
1 day agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
2 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
5 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
5 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
6 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
10 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines