Patiala Central Jail: पटियाला केंद्रीय कारागार में कैद एक कैदी भारतीय सेना की खुफिया जानकारी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से साझा कर रहा था। एजेंसी ने जब इस मामले की जानकारी पुलिस से साझा की तो मामले का राज खुला। पुलिस फिलहाल आरोपी को प्रोडक्शन रिमांड लेकर जांच में जुटी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी गांव देधना का रहने वाला है। उसका नाम अमरीक सिंह है। वह पाकिस्तान में शेरखान नाम के किसी व्यक्ति को सेना की खुफिया जानकारी साझा कर रहा था। आरोपी ने पीडीएफ के रूप में 140 पेज की जानकारी साझा की थी। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी फिलहाल ड्रग तस्करी के एक मामले में जेल में बंद हैं। जून माह में जेल अधिकारियों ने उसके बैरक से अमरीक सिंह का फोन बरामद किया था।
कोड वर्ड में करता था बातचीत
अधिकारियों ने मामले की जांच की तो पता चला कि अमरीक सिंह आईएसआई एजेंट शेरखान के संपर्क में था। उसने एजेंट को सेना से जुड़ी 140 पेज की कई महत्वपूर्ण जानकारी साझा की थी। पुलिस को प्रारंभिक जांच में कुछ वाट्सऐप वाइस रिकाॅर्डिंग मिली है। जिसमें वह एजेंट के साथ कोड वर्ड में बातचीत कर रहा है। जेल के अंदर बैठकर वह सूचना ISI एजेंट को साझा कर रहा था।
पाकिस्तान से मंगवाता था हथियार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अमरीक सिंह ने शेरखान से 2 एके 47 राइफल और 250 पाकिस्तानी कारतूस भी मंगवाए थे। यहीं नहीं वह पािकस्तान से नशीला हेरोइन भी मंगवाता था। वहीं मामले में घग्गा थाने के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
पंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
15 hrs agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
22 hrs agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
1 day agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
1 day agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
2 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
2 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
3 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
5 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
5 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines