पठानकोट: आजादी दिवस से ठीक पहले इस पवित्र उत्सव का मजा किरकिरा करने की कोशिश उस वक्त नाकाम हो गई, जब सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया। घटना रविवार आधी रात में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे पंजाब के पठानकोट जिले की सिंबल संगोल कमलजीत पोस्ट की है। बताया जा रहा है कि मार दिए गए घुसपैठिये की तलाशी लेने पर मोबाइल फोन (सिम कार्ड के साथ), चार्ज करने के लिए एक पावरबैंक, एक डाटा केबल और कागज का एक टुकड़ा भी बरामद हुआ है। फिलहाल इन सभी चीजों को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है और उम्मीद जताई जा रही है कि जरूर किसी बड़ी साजिश से पर्दा उठेगा।
-
पठानकोट के सिंबल संगोल कमलजीत पोस्ट के एरिया में रविवार रात करीब 12 बजे की है घटना, 4 घंटे बाद झाड़ियों से मिली लाश
नरोट जैमल सिंह थाने के अधिकारी अजविंदर सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के चलते इलाके में हर सुरक्षा एजेंसी चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखे हुए है। इसी बीच सीमा सुरक्षा बल (BSF) की तरफ से सोमवार तड़के सीमा पर एक घुसपैठिये को मार गिराए जाने की जानकारी मिली थी। इसके मुताबिक रविवार देर रात करीब 12 बजे सिंबल संगोल कमलजीत पोस्ट के एरिया में पाकिस्तान की तरफ से तारबंदी के इस पार कुछ हलचल महसूस की गई। इसके तुरंत बीएसएफ के जवानों पीछा करते हुए उसे चेतावनी दी, मगर वह उसे अनसुना करते हुए आगे बढ़ता रहा। मजबूरन जवानों को फायर खोलने पड़े और घुसपैठिया मौके पर ही ढेर हो गया।
यह भी पढ़ें: ISI के इशारे पर जश्न-ए-आजादी को खराब करने की साजिश; कनाडा में बैठे आतंकी लंडा समेत 11 पर FIR दर्ज
पुलिस अधिकारी के मुताबिक इसके तुरंत बाद इलाके में सर्च अभियान शुरू कर दिया गया, लेकिन अंधेरा होने की वजह से लगभग 4 घंटे बाद झाड़ियों से एक लाश बरामद की गई। तलाशी में उसके कपड़ों से एक मोबाइल फोन, एक सिम कार्ड, चार्जिंग सपोर्ट के एक पावरबैंक, एक डाटा केबल और कागज का एक टुकड़ा मिला। इन्हें जांच के लिए फोरेंसिक लैब में भेज दिया गया है।
दूसरी ओर इस घटना के सीमा सुरक्षा बल (BSF), घातक कमांडोज और पंजाब पुलिस की टीमें सुबह से ही बॉर्डर एरिया का चप्पा-चप्पा खंगाल रही हैं। हालांकि अभी तक दूसरी कोई संदिग्ध गतिविधि कहीं नजर नहीं आई। साथ ही अभी मारे गए घुसपैठिये की भी पहचान नहीं हो सकी है।
10 दिन पहले भी एक संदिग्ध पकड़ा जा चुका
उधर, यह बात भी ध्यान देने वाली है कि पाकिस्तानी सरहद पर घुसपैठ की कोशिश अक्सर सामने आती रहती हैं। 25 नवंबर 2022 को पाकिस्तान की ओर से बॉर्डर क्रॉस कर रहे दो घुसपैठिये सीमा सुरक्षा बल (BSF) की चेतावनी के बाद वापस भाग गए थे, वहीं हाल ही में 10 दिन पहले 4 अगस्त को भी सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने एक युवक को संदिग्ध हालात में तारबंदी के पास घूमते हुए पकड़ा था।
संबंधित खबरें
बिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
21 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 day agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
2 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
2 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
2 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
3 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
3 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
4 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
4 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines