Passport Seva Service Excellence Van in Chandigarh, चंडीगढ़: पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए एक खुशखबरी आई है। अब पासपोर्ट बनवाने के लिए कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। दरअसल, भारत के विदेश मंत्रालय की तरफ पासपोर्ट सेवा सर्विस एक्सीलेंस वैन की शुरुआत की जा रही है। इसी सर्विस के तहत चंडीगढ़ में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय का चयन करते हुए पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर ये सेवा शुरू की गई है। चंडीगढ़ में गुरुवार को इस सेवा की शुरुआत की गई।
पहले दिन 80 अभ्यर्थियों ने उठाया लाभ
चंडीगढ़ में पहले दिन ही इस सर्विस के तहत 80 अभ्यर्थियों ने अपने पासपोर्ट का आवेदन किया है। लोगों को विदेश मंत्रालय की तरफ से शुरू की गई ये सर्विस काफी पसंद आई। इसकी वजह से आवेदक को बार-बार पासपोर्ट कार्यालय जाने की जरुरत नहीं पड़ती है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू की गई ये सर्विस एक्सीलेंस वैन खुद ही एक पूरा चलता फिरता पासपोर्ट ऑफिस है।
यह भी पढ़ें: यूनिवर्सिटी में तबीयत खराब होने पर छात्रा पहुंची प्रोफेसर के पास, नहीं मिली छुट्टी, हो गई मौत
सिर्फ 7 दिन में होगा रजिस्ट्रेशन
पिछले कुछ समय से पासपोर्ट कार्यालय की तरफ से आवेदक के पासपोर्ट बनवाने की सुविधा को ओर बेहरत किया जा रहा हैं। दस्तावेजों की जांच के लिए शुरू की गई डिजिलॉकर सेवा के बाद सर्विस एक्सीलेंस वैन की शुरुआत एक अच्छा कदम साबित हो रहा है। इसकी मदद से पासपोर्ट बनवाने वाले अभ्यर्थियों को फिंगर प्रिंट और फोटो खिंचवाने के लिए अब महीनों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इस सेवा सर्विस एक्सीलेंस वैन की मदद से पासपोर्ट रजिस्ट्रेशन का सारा काम सिर्फ 7 दिन के अंदर हो जाएगा।
ऐसे करें Apply
अगर किसी व्यक्ति को इस सेवा सर्विस एक्सीलेंस वैन के जरिये अपना पासपोर्ट बनवाना है तो इसके लिए उसे पहले passportindia.gov.in वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। यहां आवेदक को अपनी सारी डिटेल भरनी होगी, इसके साथ ही फिंगर प्रिंट और फोटो के लिए एक तारीख फिक्स करनी होगी।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
18 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
23 hrs agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines