पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ’50 बम’ वाले बयान पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। 50 बम से संबंधित जानकारी पुलिस को नहीं देने पर प्रताप सिंह बाजवा के खिलाफ यह मुकदमा दर्ज किया गया। इसे लेकर सीएम भगवंत मान ने भी तीखा हमला बोला।
पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा था कि राज्य में 50 बम आ चुके हैं, जिनमें से 18 धमाके हो चुके हैं और 32 होने वाले हैं। बताया जा रहा है कि उनके इस बयान पर पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस की टीम बाजवा के सेक्टर 8 स्थित घर पहुंची और उनसे पूछताछ की, लेकिन उन्होंने कोई भी जानकारी से मना कर दिया। मोहाली में प्रताप सिंह बाजवा धारा 197 और 353 के तहत केस दर्ज किया गया है। इस मामले में सोमवार को 12 बजे समन किया गया है, प्रताप बाजवा ने भी इसकी पुष्टि की है।
यह भी पढ़ें : मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड हमले का मुख्य आरोपी सैदुल अमीन कौन? जिसे पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रताप सिंह बाजवा के खिलाफ एफआईआर दर्ज
इसके बाद पंजाब पुलिस ने प्रताप सिंह बाजवा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। आरोप है कि उन्होंने पुलिस को 50 बम को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी। उन पर संदिग्ध जानकारी छुपाने का आरोप है। पहले भी प्रताप सिंह बाजवा पर देश विरोधी संगठन के साथ रिश्ते रखने के आरोप लग चुके हैं।
सीएम भगवंत मान ने बोला तीखा हमला
इसे लेकर सीएम भगवंत मान ने कहा कि प्रताप सिंह बाजवा को यह जानकारी कहां से मिली। न तो इंटेलिजेंस के पास ऐसी कोई सूचना है और न ही केंद्र सरकार की ओर से कोई जानकारी आई है। बाजवा को इस बारे में पंजाब पुलिस को बताना चाहिए कि बम कहां हैं। अगर यह बात झूठ है तो क्या वो पंजाब में ऐसे बयान देकर आतंक फैलाना चाहते हैं।
बाजवा ने अमन अरोड़ा पर साधा निशाना
प्रताप सिंह बाजवा ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अमन अरोड़ा, पंजाब के लोगों को गुमराह करना बंद करें। आप जो पत्र इधर-उधर कर रहे हैं, वह निराधार और गलत सूचनाओं से भरा हुआ है- यहां तक कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी इसे बकवास बताया है। इस तरह की बेतुकी नौटंकी करके जनता की बुद्धि का अपमान न करें।
यह भी पढ़ें : ‘इस राज्य में 65 साल हुई रिटायरमेंट की उम्र’, कैबिनेट मीटिंग में लिए गए ये फैसले
संबंधित खबरें
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
2 mins agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
3 hrs agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
4 hrs agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
6 hrs agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
6 hrs agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
1 day agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
2 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
2 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
2 days agoराम मंदिर चंदा चोरी पर अमन अरोड़ा ने सख्त कार्रवाई की मांग की
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines