हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पंजाब में बीजेपी नेता का व‍िरोध कर रहे क‍िसान की मौत, धक्‍का-मुक्‍की में हुआ बड़ा हादसा

Parneet Kaur Patiala Lok Sabha Seat: पंजाब के पटियाला से बीजेपी उम्मीदवार परनीत कौर के खिलाफ हिंसा भड़क गई है। किसानों का विरोध प्रदर्शन अचानक हिंसा में तब्दील हो गया। इस दौरान एक किसान की भी मौत हो गई है।

विज्ञापन
Parneet Kaur patiala election

Parneet Kaur News: कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का हाथ थामने वाली लोकसभा उम्मीदवार परनीत कौर पटियाला से चुनावी मैदान में हैं। हालांकि परनीत के संसदीय क्षेत्र में ही उनके खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला, जिसमें एक किसान की मौत हो गई और दो किसान बुरी तरह से घायल हैं।

केंद्र के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

पंजाब के पटियाला में भड़की इस हिंसा का वीडियो डराने वाला है। जिसमें कई किसान केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो पटियाला के सेहरा गांव का है। जहां किसानों ने अचानक से नारेबाजी शुरू कर दी और धक्का मुक्की होने लगी।

विज्ञापन

एक किसान की मौत

दरअसल परनीत कौर सेहरा गांव में चुनावी जनसभा करने पहुंची थी। मगर उन्हें देखते ही कुछ किसानों ने विरोध करना शुरू कर दिया। वहीं किसानों के बीच हिंसक झड़प शुरु हो गई। ऐसे में धक्का मुक्की के दौरान सुरिंदरपाल सिंह नाम का एक किसान अचानक से जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। इस दौरान दो और किसान घायल हो गए हैं।

विज्ञापन

पंजाब पुलिस ने काबू की परिस्थिति

खबरों की मानें तो पंजाब पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण कर लिया है। वहीं विरोध प्रदर्शन में जान गंवाने वाले किसान सुरिंदरपल के शव को राजपुरा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका पोस्टमार्टम होगा। हालांकि विरोध प्रदर्शन के पीछे का कारण अभी सामने नहीं आया है। मगर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

पटियाला लोकसभा सीट

बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर 1999 से 2009 तक पटियाला लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी की सांसद रही हैं। 2019 में परनीत ने फिर इसी सीट से जीत हासिल की। हालांकि इसी साल मार्च महीने में परनीता कौर कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गईं। बीजेपी ने परनीत कौर को पटियाला से अपना लोकसभा उम्मीदवार बनाया। वहीं कांग्रेस ने धर्मवीर गांधी और आम आदमी पार्टी ने बलबीर सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। पंजाब में 1 जून को आखिरी चरण में सभी सीटों पर मतदान होंगे।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola